×

हनुमान जन्मोत्सव पर सितारे भी भक्ति में डूबे, सुनील शेट्टी से अक्षय कुमार ने दीं शुभकामनाएं

 

मुंबई, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। हनुमान जन्मोत्सव का पर्व पूरे देश में बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन लोग मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना करते हैं, भजन गाते हैं और उनसे प्रार्थना करते हैं। इस कड़ी में बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के कई सितारे भी इस खास दिन पर अपनी आस्था जाहिर करते नजर आए।

सुनील शेट्टी ने हनुमान की एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, ''जब भगवान हनुमान हमारे साथ होते हैं, तो हर मुश्किल आसान हो जाती है। मैं प्रार्थना करता हूं कि बजरंगबली सभी को शक्ति दें और हर किसी की रक्षा करें।''

वहीं, कंगना रनौत ने भी इस पावन अवसर पर अपने फैंस को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ''हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर शुभकामनाएं''

अनुपम खेर ने भी भगवान हनुमान की एक भक्ति से भरी तस्वीर शेयर की और लिखा, ''आपको और आपके परिवार को हनुमान जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं। जय बजरंग बली।''

टीवी के लोकप्रिय शो 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने एक वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, ''सभी को हनुमान जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं। संकट मोचन हनुमान जी से उनके जन्मदिन पर प्रार्थना है कि जो संकट इस समय दुनिया में आया है उसे जल्दी से जल्दी समाप्त करें। जय श्री राम।''

उर्मिला मातोंडकर ने भी इस अवसर पर आध्यात्मिक तस्वीर साझा की। उन्होंने लिखा, ''मेरे पास देने के लिए कुछ नहीं है, हे श्री राम के शाश्वत सेवक, सिवाय एक दिल के जो आपका बनना चाहता है।''

सिंगर शेखर रवजियानी ने रेत पर बनी एक प्रतीकात्मक तस्वीर शेयर की। उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा, ''हनुमान जी मेरी ताकत हैं, मेरा सब कुछ हैं।''

राजनीतिज्ञ और टीवी एक्ट्रेस स्मृति ईरानी ने भी एक धार्मिक श्लोक के साथ अपनी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, ''सब सुख लहे तुम्हारी सरना, तुम रक्षक काहू को डरना। हनुमान जन्मोत्सव की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। अंजनी पुत्र, संकट हरण महाबली हनुमान जी हम सभी के जीवन में बल, बुद्धि और सद्बुद्धि प्रदान करें तथा अपनी कृपा बनाए रखें।''

इस मौके को खास बनाते हुए अक्षय कुमार ने 'बजरंग बाण' नाम का एक भक्ति गीत रिलीज किया। वहीं दूसरी ओर, रणवीर कपूर की आने वाली फिल्म 'रामायण' से उनका 'श्री राम' वाला फर्स्ट लुक भी इसी दिन सामने आया।

--आईएएनएस

पीके/पीएम