×

Grammy Awards 2022 कोरोना की वजह से स्थगित हुआ ग्रैमी अवॉर्ड शो, अब इस नई तारीख को होगा आयोजन

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। देश भर में एक बार फिर से कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। आपको बता दें कि इसकी वजह से बाकी इंडस्ट्री की तरह फिल्म इंडस्ट्री पर भी काफी गहरा असर पड़ रहा है। इसके अलावा विदेशों में भी कई बड़े इवेंट्स को कैंसिल कर दिया गया है। जिसमें ग्रैम अवॉर्ड भी शामिल है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप की वजह से म्यूजिक इंडस्ट्री के सबसे बड़े अवॉर्ड शो ग्रैमी अवार्ड को भी स्थगित कर दिया गया है

और अब ये आयोजन आगामी 3 अप्रैल को लास वेगास में किया जाएगा। इस बात की जानकारी खुद ग्रैमी अवार्ड आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से दी गई है। रिकॉर्डिंग एकेडमी और ब्रॉडकास्ट ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर ग्रैमी अवार्ड के स्थगित होने की जानकारी दी है। साथ ही नई तारीख का ऐलान भी किया है।

आपको बता दें कि, ग्रैमी अवार्ड म्यूजिक इंडस्ट्री में दिए जाने वाले सबसे प्रतिष्ठित अवार्ड की लिस्ट में आता है। इस साल य 64वां ग्रैमी अवार्ड आयोजन होने वाला है। जिसमे देश दुनिया भर के होनहार और दिग्गजों कलाकारों को उनके काम के लिए सम्मानित किया जाएगा।