×

कल सिनेमाघरों में रिलीज होगी Madam Chief Minister

 

2021 से बॉलीवुड को काफी जबरदस्त उम्मीद है।  इस साल कई जबरदस्त फिल्मे बॉक्स ऑफिस में  रिलीज होने वाली है।  जिसको लेकर काफी जबरदस्त बज बना हुआ है।  वही 2021 के दूसरी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।  ऋचा चड्ढा की फिल्म मैडम चीफ मिनिस्टर को लेकर काफी वक्त से चर्चा बानी हुई है।  अब इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी की जा रही है।  

अब सिनेमाघरों में रिलीज बॉलीवुड फिल्मो को अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला है लेकिन  हॉलीवुड और साउथ की फिल्मो को सिनेमाघरो में काफी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है।  जिसके बाद अब रिचा चड्ढा की फ़िल्म मैडम चीफ मिनिस्टर से मेकर्स और सिनेमाघरों के मालिकों को इस फिल्म से काफी उम्मीद है।  ये फिल्म कल यानी शुक्रवार 22 जनवरी रिलीज होगी।  

अब देखना होगा इस फिल्म को दर्शको से अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है या फिर नहीं। इस फिल्म का ट्रेलर लोगो को काफी पसंद आया है।  इस फिल्म को लेकर आपको कितने उत्साहति है और आप इस फिल्म को सिनेमाघरों में जाकर देखंगे या नहीं निचे कमेंट कर के जरूर बताए।