आखिर कौन है बांग्लादेशी एडल्ट स्टार Arohi Barde ? जिन्हें ठाणे पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार, लगे है इतने गंभीर आरोप
गॉसिप न्यूज़ डेस्क - बांग्लादेशी एडल्ट फिल्म स्टार आरोही बर्डे उर्फ बन्ना शेख को लेकर बड़ी खबर आ रही है। उसे मुंबई के ठाणे से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद से आरोही बर्डे की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ठाणे पुलिस ने आरोही के खिलाफ यह कदम फर्जी भारतीय पासपोर्ट से जुड़े मामले के चलते उठाया है। एडल्ट स्टार पर फर्जी भारतीय पासपोर्ट बनवाकर भारत में रहने का आरोप है। उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 465, 468, 479, 34 और 14ए के तहत मामला दर्ज किया है। बताया यह भी जा रहा है कि ठाणे की हिल लाइन पुलिस ने पहले पासपोर्ट बनवाने के लिए दिए गए दस्तावेजों की जांच की थी। मामला सामने आने पर उसके बाद एडल्ट स्टार को गिरफ्तार कर लिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पुलिस ने पहले भी अभिनेत्री आरोही बर्डे उर्फ बन्ना शेख पर शिकंजा कसा है फिलहाल पुलिस एडल्ट स्टार के परिवार वालों की तलाश कर रही है।
कौन हैं एडल्ट स्टार आरोही बर्डे?
बता दें कि एडल्ट स्टार आरोही बर्डे उर्फ बन्ना शेख एडल्ट फिल्मों में काम करती हैं। उन्होंने बरखा भाभी, कामिनी रिटर्न्स और वाइफ स्वैप जैसी फिल्मों में काम किया है। आरोही की मां अंजलि राजाराम पाटिल उर्फ रूबी शेख हैं, जिनकी भी पुलिस तलाश कर रही है। वहीं एक्ट्रेस के भाई रविंद्र अरविंद बर्डे उर्फ रियाज शेख का नाम भी पुलिस जांच में शामिल है। उसकी भी तलाश की जा रही है। इसके अलावा पुलिस रितु अरविंद बर्डे उर्फ मोनी शेख की भी तलाश कर रही है।
इस शख्स ने बनवाए पासपोर्ट
रिपोर्ट्स की मानें तो आरोही बर्डे पर भारतीय पासपोर्ट बनवाने और उसका गलत इस्तेमाल करने का आरोप है। उन पर भारतीय नागरिकता का गलत इस्तेमाल करने का भी आरोप है। इसके अलावा पुलिस अरविंद शामराव बर्डे नाम के शख्स की भी तलाश कर रही है। आरोप है कि अरविंद ने ही सारे फर्जी पासपोर्ट तैयार किए थे। वह खुद भी भारतीय नागरिक है। आपको बता दें कि आरोही बर्डे पर न सिर्फ अपनी भारतीय नागरिकता का गलत इस्तेमाल करने का आरोप है, बल्कि उन्होंने दो लोगों के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला भी दर्ज कराया है। ये मामले झूठे थे। अब देखना ये है कि पुलिस इस मामले में आगे क्या कार्रवाई करती है। और जिन लोगों की तलाश पुलिस कर रही है, उनकी गिरफ्तारी कब होगी।