जब को-स्टार ने ही Nora Fatehi के जड़ दिया था जोरदार तमाचा, Video में एक्ट्रेस ने खुद किया शॉकिंग खुलासा
गॉसिप न्यूज़ डेस्क - फिल्मी सितारे अपने हर किरदार को निभाने के लिए खूब मेहनत करते हैं। फिर चाहे वो छोटा रोल हो या बड़ा। हालांकि इस दौरान सेलेब्स को सेट पर कई चीजों का सामना भी करना पड़ता है। जी हां, अगर किसी फिल्म, सीरीज या टीवी शो की शूटिंग हो रही हो तो सेट पर मौजूद हर सदस्य का एक दूसरे से तालमेल होना बेहद जरूरी होता है। हालांकि कई बार ऐसा नहीं हो पाता और को-स्टार्स के बीच लड़ाई भी देखने को मिलती है। ऐसा ही एक किस्सा नोरा फतेही ने भी शेयर किया था, जब उनके ही को-स्टार ने उन्हें सेट पर थप्पड़ मार दिया था।
नोरा ने खुद किया खुलासा
दरअसल, एक बार नोरा फतेही ने खुद कपिल शर्मा के शो पर ये किस्सा शेयर किया था। शो में कपिल ने नोरा से पूछा था कि जब आप शूट पर जाती हैं तो आपको कभी कोई परेशानी होती है या नहीं। इस सवाल पर नोरा जवाब देती हैं कि हां, होती थी, लेकिन दर्शकों और फैन्स के साथ नहीं बल्कि को-स्टार के साथ। इस बारे में बात करते हुए नोरा कहती हैं कि ये मेरी पहली फिल्म की कहानी है।
को-स्टार ने मारा थप्पड़
नोरा कहती हैं कि जब हम मेरी पहली फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, तो फिल्म के सेट पर एक को-एक्टर था, जो मेरे साथ बदतमीजी करता था। मैंने उसे फिल्म के सेट पर थप्पड़ मार दिया। आगे नोरा कहती हैं कि सिर्फ मुझे ही नहीं बल्कि उसने भी मुझे थप्पड़ मारा, हालांकि इसके बाद मैंने उसे फिर से थप्पड़ मारा। इसके बाद उसने मेरे बाल खींचे और फिर मैंने भी उसके बाल खींचे। हम दोनों के बीच सेट पर खूब लड़ाई हुई।
थ्रोबैक वीडियो आया सामने
नोरा ने आगे बताया कि तभी डायरेक्टर बीच में आए और लड़ाई को शांत करने की कोशिश की। नोरा ने कहा कि वह बहुत बुरा था। इसके बाद सभी नोरा पर हंसने लगते हैं। आपको बता दें कि नोरा का यह वीडियो एक थ्रोबैक वीडियो है, जो सोशल मीडिया पर सामने आया है। एक्ट्रेस के इस वीडियो पर यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रिया देने से पीछे नहीं हट रहे हैं। जी हां, इस पर एक यूजर ने कमेंट किया कि नोरा का अंदाज बेहद क्यूट है। दूसरे यूजर ने लिखा कि ऐसा बहुत कम होता है। तीसरे यूजर ने लिखा कि अरे, क्या यह सच है? इस वीडियो पर यूजर्स ऐसे कमेंट करते रहते हैं।