×

Varun Natasha Wedding: बॉलीवुड के बद्रीनाथ को मिल गई उनकी दुल्हनियां, सेलेब्स ने दी इस अंदाज में बधाई

 

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता वरूण धवन ने कल यानी 24 जनवरी को अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शादी रचा ली है। जी हां वरूण धवन और नताशा दलाल की शादी हो चुकी है। दोनों ने मुंबई के थोड़ी दूर स्थि​त अलीबाग मेंशन में एक दूसरे के साथ शादी के सात फेरे लिए। इस दौरान की कई तस्वीरें भी सामने आ चुकी है। अभिनेता ने बीती रात ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी की दो तस्वीरें शेयर करते हुए जानकारी दी। इन दोनों ही तस्वीरों में वरूण धवन और नताशा दलाल की जोड़ी बेहद प्यारी लग रही है। दोनों शादी के जोड़े में खूबसूरत नजर आ रहे है। सोशल मीडिया पर वरूण धवन और नताशा दलाल की शादी की तस्वीरें वायरल होने में जरा भी वक्त नहीं लगा। अभिनेता अपने चाहने वालों की की बेचैनी को समझते हुए सात फेरे लेने के बाद वरुण ख़ुद अपनी दुल्हन नताशा दलाल के साथ मीडिया के सामने आए और ढेर सारी तस्वीरें क्लिक करवाईं। वरूण धवन के चाहने वालों से लेकर बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने अपने अपने अंदाज में इस जोड़ी को शादी की बधाईयां दी है। जिसमे दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा, नेहा धूपिया, मनीष पॉल, नुसरत भरूचा, अनुष्का शर्मा, अनिल कपूर, आयुष्मान खुराना, रणवीर सिंह, श्रद्धा कपूर, कपिल शर्मा समेत कई सेलेब्स ने अभिनेता की तस्वीर पर कमेंट करते हुए उनको शादी की बधाईयां दी है। दीपिका ने इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लिखा कि, आप दोनों को बधाई, आप दोनों को जीवन भर प्यार और साहचर्य की कामना!करण जौहर ने नताशा और वरुण के लिए अपना प्यार दिखाते हुए उनकी तस्वीरें पर दिल वाले कई इमोजी बनाए है। अनुष्का शर्मा ने बधाई देते हुए लिखा आप दोनों को जीवन भर के लिए बधाई। इसके अलावा कई लोगों ने अपने अपने अंदाज में इस खूबसूरत कपल पर प्यार बरसाया है।

Varun Natasha Wedding: बॉलीवुड के बद्रीनाथ को मिल गई उनकी दुल्हनियां, सेलेब्स ने दी इस अंदाज में बधाई

Varun Natasha wedding: बॉलीवुड के बद्रीनाथ की दुल्हनियां बनी नताशा दलाल, सामने आई शादी की पहली तस्वीर

Independence Day: रोम रोम में देशभक्ति का जुनून भर देंगे बॉलीवुड की फिल्मों के ये सीटीमार डायलॉग्स