×

डिलीवरी बॉय बनकर करता था भारती सिंह को ड्रग्स सप्लाई, पकड़ा गया ड्रग सप्लायर

 

टीवी की जानी मानी कॉमेडियन भारती सिंह पिछले दिनों से काफी ज्यादा चर्चा है। एनसीबी ने भारती के घर पर छापेमारी की जिसके बाद भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया को गिरफ्तार कर लिया गया। इस कपल के घर से गंजा भी बरामद हुआ था।  वही इस कपल ने ये भी कबूल किया था की वह गंजा लेते है। जिसके बाद एनसीबी इस मामले की जांच में लग गयी।

अब इस केस में एनसीबी ने बड़ी कायवाही करते हुए ड्रग पैडलर को पकड़ लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। खबरों की माने तो बुधवार रात को मुंबई के बांद्रा कोर्ट जंक्शन पर सुनील गवाई नाम के ड्रग सप्लायर को पकड़ा है। वही इस दौरान इस पैडलर के पास 1।250 किलो ड्रग्स भी मिला है। इस ड्रग्स पैडलर ने कई बड़े खुलासे भी किये है।

पैडलर ने बताया की वह भारती और कई लोगो को ड्रग्स की सप्लाई करता है। वही सुनील ने बताया वह डिलीवरी बॉय बनकर सभी को ड्रग्स की सप्लाई करता था। इन सभी चीजों को ध्यान में रखते हुए एनसीबी के काफी चालाकी से इस पैडलर को पकड़ा। वही सुनील ने ये भी बताया की भारती को भी उसी ने ड्रग्स सप्लाई किया था। अब देखना होगा इस पैडलर और क्या क्या जानकारी  सामने आती है। 

इस पैडलर के नेटवर्क की अगर बात की जाए तो पश्चिमी मुंबई में काफी ज्यादा एक्टिव है। अब इस केस में कई बड़े नाम सामने आने की उम्मीद है। 23 नवंबर को भारती और हर्ष को कोर्ट से जमानत मिल गयी थी। इस केस को लेकर आप क्या सोचते है निचे कमेन्ट करके जरुर बताए।