×

Udit Narayan Birthday : इन गानों ने बदला उदित नारायण का करियर, 90 के दशक में लिया राज

 

बॉलीवुड के गानों को लेकर हर कोई दीवाना है। भारत में संगीत को पूजा माना जाता है। हर दौर में हमारे देश में कई कमाल के गायकों को दस्तक दी है। उन्ही में से एक थे 80 से 90 के दशक के जाने माने गायकों में से एक उदित नारायण। उदित नारायण आज अपना 65वां जन्मदिन मना रहे है। उनकी सुरीली आवाज़ का जादू हर किसी के दिल में उतर गया। 

उदित के करियर को लेकर बात की जाए तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1970 में थी थी। जहा वह रेडियो पर नेपाल के लिए मैथली फोक सिंगर के रूप मे काम किया करते थे। वह काम करने के 8 साल बाद उन्होंने मुंबई की तरफ अपना रुख कर लिया। वही उन्होंने बॉलीवुड गायक के रूप में 1980 में शुरुआत की थी। धीरे धोरे उनकी आवाज़ सभी को काफी पसंद आने लगी। 

उदित ने उस वक्त के सभी बड़े सिंगर और म्यूजिक कंपोजर के साथ काम किया। जिसमे लता मंगेशकर, किशोर कुमार, आर दी बर्मन जैसे कई बड़े नाम शामिल थे। वही उदित बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स की आवाज़ भी बन जिसमे शाहरुख़ , आमिर , देव आनंद , अक्षय कुमार, राजेश खन्ना के लिए जाने गाये है। जो बहुत बड़े सुपरहिट साबित हुए। 

उदित नारायण के सुपरहिट गानों की बात की जाए तो- पहला नशा, जादू तेरी नज़र, चाँद छुपा बदल में , मैं यहाँ हूँ, पापा कहते है, आये हो मेरी जिंदगी में यु बहार बनकर, रुक जा ओ दिल दीवाने, प्यार की कश्ती में। इन सभी सुपरहिट गानों के चलते उन्होंने बॉलीवुड पर राज किया है। उदित और अलका याग्निक की जोड़ी काफी पसंद किया गया था। आज बॉलीवुड के कई सेलेब्स उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे है। समाचार नामा की तरफ से उदित नारायण को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते है।