×

Neha Kakkar: नेहा कक्कड़ से शादी के एक महीने बाद रोहनप्रीत सिंह हुए ट्रोल, मिले ताने

 

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ ने पिछले महीने अपनी शादी रोहनप्रीत सिंह के साथ की है। नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह की शादी काफी ज्यादा चर्चा में बनी हुई थी। दोनों की शादी की कई सारी तस्वीरें और वीडियो सामने आए थे जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे थे। उनके चाहने वालों ने भी उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियो को काफी पसंद किया है। अब इसके बाद वो अपने पति के साथ हनीमून पर चली गई थी। जिसको लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। हनीमून के बाद नेहा कक्कड़ टीवी सिंगिंग रिएलिटी शो इंडियान आइडल के सेट पर लौट आई है। अब इसी बीच नेहा कक्कड़ के पति यानी रोहनप्रीत सिंह को शादी के एक महीने बाद ही ही सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स नेहा के पति रोहनप्रीत सिंह को ट्रोल करते हुए नजर आ रहे है। जानकारी के लिए बता दें कि नेहा ने राजिंग स्टार प्रतियोगि रोहनप्रीत सिंह के साथ शादी की है। दोनों अपने हनीमून के बाद मुंबई के लिए लौट आए है। अब रोहनप्रीत सिंह का एक वीडिया वायरल हो रहा है जिसमे वो मुंबई के एक सलून के बाहर स्पॉट किए गए है। इस वीडियो में देख सकते है कि रोहनप्रीत ​कैमरामैन से हाय हेलो बोलते हुए नजर आ रहे है। इसके बाद वो सलॉन जाते हुए दिखई दे रहे है। अब उनका ये वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने उनको ट्रोल करना शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया पर लोग उनको नेहा कक्कड़ का पति कहकर बुला रहे है। यूजर्स नेहा का पति कहकर ट्रोल कर रहे है। एक यूजर ने लिखा कि अब पैपराजी बोलेंगे कि वो देखो नेहा का पति। खैर ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह की शादी पिछले महीने 24 तारीख को हुई थी। नेहा की शादी की खबरें अचानक आने के बाद उनके चाहने वाले काफी हैरान हो गए थे।

Rakhi Sawant: भारती सिंह का ड्रग्स में नाम आने के बाद राखी सावंत ने शेयर किया वीडियो, लोग कर रहे तारीफ

Neha Kakkar: नेहा कक्कड़ से शादी के एक महीने बाद रोहनप्रीत सिंह हुए ट्रोल, मिले ताने

Madhur Bhandarkar: मधुर भंडारकर के चार नोटिसों पर अब आई करण जौहर की प्रतिक्रिया, टाइटल को लेकर हो रहा विवाद