×

इस साल ये बड़े कलाकार अलग – अलग बीमारियों के चलते अस्पताल में हुए भर्ती, देखे पूरी लिस्ट

 

2020 मनोरंजन जगत के लिए बिलकुल भी अच्छा भी नहीं गया। इस साल कई कलाकारों ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। वही काफी कलाकार इस साल काफी गंभीर रूप से बीमार हो गये थे। आज हम आपको उन कलाकारों से रूबरू करवाने जा रहे है। जो इस साल किसी ना किसी बीमारी के चलते  अस्पताल में एडमिट हो चुके है। कई बड़े कलाकारों का इस लिस्ट में शुमार। 

संजय दत्त 

संजय दत्त के लिए ये साल बिलकुल भी अच्छा नहीं गया। इस साल संजय दत्त कैंसर का शिकार हो गये थे। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हालांकि अब संजय दत्त ने कैंसर को मात दे दी है। 

टीवी एक्टर अनुपम श्याम 

अनुपम श्याम टीवी की दुनिया में कई शो में काम कर चुके है। वही कुछ महीनो पहले किडनी संक्रमण के वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया था। जहा काफी वक्त तक उनका इलाज चला था। 

फराज खान 

फराज खान कई फिल्मो में नज़र आ चुके है। इस साल फराज खान ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। बीमारी के चलते फराज खान को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जिसके बाद बाद उनका निधन हो गया। 

 मालवी मल्होत्रा 

मालवी मल्होत्रा इस साल काफी ज्यादा चर्चा में रही । एक शख्स ने मालवी मल्होत्रा पर चाकू से हमला कर दिया था। जिसके बाद काफी वक्त से उन्हें अस्पताल में रहना पड़ा था।

शबाना आजमी 

साल की शुरुवात में शबाना आजमी का एक जबरदस्त  एक्सीडेंट हो गया था। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहा कई दिनों तक उनका इलाज भी चला। अब वह काफी स्वास्थ्य ठीक है।

राहुल रॉय 

राहुल रॉय इन दिनों कड़ी ज्यादा चर्चा में है। हाल में शूटिग के दौरान राहुल को ब्रेन स्ट्रोक हो गया था। जिसके बाद उन्हें मुंबई के नानावटी अस्पताल में भारती करवाया गया है। अभी उनका इलाज चल रहा है।