×

टीवी की ये स्टार्स हो चुके है डकैती का शिकार ,चोरी हुआ कीमती सामान

 

हाल ही में है टीवी की टॉप एक्ट्रेस में से एक निया शर्मा को डकैती का सामना करना पड़ा है। जिसके चलते निया शर्मा काफी ज्यादा चर्चा में बनी हुई है। हलाकि ये पहली बार नही है जब टीवी के सितारों को चोरी का सामना करना पड़ा है। पहले भी टीवी कई कलाकारों के साथ डकैती हो चुकी है। तो चाहिए आप को आज उन्ही टीवी सितारों से रूबरू करवाते है जो हुए डकैती का शिकार।

उर्वशी ढोलकिया 

उर्वशी टीवी के टॉप एक्ट्रेस में से एक रह चुकी है। उर्वशी के बार अपनी किसी दोस्त से मिलने फाइव स्टार होटल में गयी थी वहा से आने के बाद उन्हें पता चला की उनका पर्स चोरी हो चूका है। 

सौम्या टंडन 

सौम्या टंडन अपने पति के साथ इस्तांबुल घूमने गई  थी जहा उन्हें  कुछ गुंडों ने रात के समय  घेर लिया था जिसके बाद उन्हें अपना सारा कैश उन्हें देना पड़ा था।

मोनाज मेवालाल 

मोनाज मेवालाल ने काफी सालो तक टीवी पर काम किया था। उन्होंने बताया था की उनपर एक ऑटो ड्राइवर ने हमला कर दिया था।  वही ऑटो वाले ने उनका सामान लुट लिया।

श्रीजिता डे 

टीवी के सुपरहिट शो उतरन स्टार श्रीजिता डे को भी चोरी का सामना करना पड़ा है वैस्ट्रन एक्प्रेस हाईवे पर कुछ गुंडों ने घेर लिया जिसके चतले वह काफी ज्यादा घबरा गयी थी। जिसके बाद गुंडों ने उनका सारा सामान लूट लिया था।

देबीना बनर्जी

देबीना बनर्जी ने बताया था की एक दिन वह अपने स्पॉटबॉय का इंतजार कर रही थी। उस दौरान के चोर उनका बैग छीनकर भाग गए थे। उनके बैग में  3000 हजार रुपए, एटीएम कार्ड, सोने की अंगूठी और ड्राइविंग लाइसेंस रखा हुआ था।