×

Celebs fake marriage made headlines: इन सेलेब्स ने नेशनल टीवी पर बनाया अपनी शादी का मजाक

 

किसी भी इंसान के लिए शादी एक सबसे बड़ा और अहम फैसला होता है। यही कारण है कि हर इंसान अपनी शादी को लेकर काफी गंभीर होता है क्योंकि जहां तक भारतीय समाज की बात है एक ही इंसान के साथ पूरी जिंदगी बितानी होती है। ऐसे में इस फैसले को काफी सोच समझ कर लिया जाता है। ऐसे में कुछ सेलेब्स है जिनके लिए शादी एक खेल हो गया है। क्योंकि इन सेलेब्स ने अपनी शादी का मजाक बना दिया है। इन सेलेब्स के लिए शादी एक खेल से ज्यादा कुछ नहीं है। ऐसा इन सेलेब्स की हरकतों को देखकर लग रहा है। आज हम आपको ऐसे ही सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे है जिन्होंने नेशनल टीवी पर शादी का ड्रामा खेला है।

जसलीन मथारू
जसलीन मथारू ने अपनी शादी का मजाक टीवी के मशहूर शो बिग बॉस में बनाया था। जिसमे जसलीन मथारू और अनूप जलोटा की शादी को लेकर ​उस समय कई खबरें सामने आ रही थी। जिसमे इन दोनों को गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड के रूप में पेश किया गया था। हालांकि बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद इन दोनों की असली सच्चाई सामने आई।

नेहा कक्कड़
बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ की शादी को लेकर इस वक्त कई खबरें सामने आ रही है। जिसमे नेहा कक्कड़ की शादी रोहनप्रीत सिंह के साथ चर्चा में बनी हुई है। हालांकि इसके कितनी सच्चाई है इसके बारे में साफ तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता है। इससे पहले नेहा इंडियन आइडल शो की टीआरपी के लिए आदित्या नारायण के साथ अपनी शादी का खेल रचा था।

शहनाज गिल
बिग बॉस 13 में नजर आ चुकी अभिनेत्री और सिंगर शहनाज गिल ने भी अपनी शादी का स्वंयवर रचा था। उन्होंने शो मुझसे शादी करोगे में भी अपनी शादी का स्वांग रचा था। हालांकि शहनाज ने किसी भी कंटेस्टेंट्स को चुनने से साफ मना कर ​दिया था।

सारा खान
बिग बॉस 4 में नजर आने वाली अभिनेत्री सारा खान ने अली मर्चेंट के साथ अपनी शादी का खेल रचा था। इस दौरान कई लोगों का लगा कि इन दोनों की असल शादी हो गई ळै लेकिन बाद में महज कुछ ही समय बाद सारा ने अल से तलाक ले लिया था। बाद में पता चला ​कि इसके लिए मेकर्स ने इन दोनों को मोटी फीस दी थी।

राखी सावंत
बॉलीवुड और टीवी की ड्रामा क्वीन कही जाने वाली अभिनेत्री राखी सावंत ने भी टीवी पर राखी का स्वयंवर नाम का एक टीवी शो की शुरूआत की थी। इस दौरान राखी ने एक एनआरआई को पसंद किया और शादी की। लेकिन बाद में उनका रिश्ता टूट ​गया।

Kangana Ranaut: कंगना रनौत ने मुंबई पुलिस के समन का उड़ाया मजाक, जाने पोस्ट में क्या कहा अभिनेत्री ने

Tiger Shroff Heropanti 2: हीरोपंती 2 में जासूसी करते हुए नजर आएंगे टाइगर श्रॉफ, फिर दिखेगा एक्शन अवतार

Rhea Chakraborty in Bigg Boss: क्या बिग बॉस 14 में एंट्री करने वाली हैं रिया चक्रवर्ती, अभिनेत्री को लेकर आ रही ऐसी खबर