×

The Kapil Sharma Show : भारती सिंह को लेकर शो के मेकर्स ने लिया बड़ा फैसला, फैंस हो सकते है निराश

 

टीवी की जानी मानी कॉमेडियन भारती सिंह काफी वक्त चर्चा में है। हाल ही में ड्रग्स मामले के चलते एनसीबी ने भारती को गिरफ्तार को गिरफ्तार कर लिया था। भारती और उनके पति हर्ष घर छापेमारी के बाद उनके घर में गंजा बरामद हुआ। वही भारती और हर्ष ने ये भी कबूला की वह गंजा का सेवन कर करते थे। जिसके बाद से इस कपल को सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा ट्रोल किया जा रहा है। 

हालांकि कोर्ट ने भारती और उनके पति को जमानत दे दी है। भारती की वजह से काफी शर्मा के शो को भी काफी ज्यादा ट्रोल किया जा रहा था। जिसके चलते इस शो की परेशानी काफी ज्यादा बढ़ गयी है। सोशल मीडिया पर इस  शो को लेकर काफी नेगेटिव बाते हो रही है। जिसके चलते अब शो के मेकर्स ने एक बड़ा फैसला ले लिया है। जिसके चलते भारती के फेंस निराश हो सकते है। 

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सोनी टीवी ने ‘द कपिल शर्मा शो’ से भारती को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। चैनल नहीं चाहता की भारती अब इस शो का हिस्सा बने। उनके शो से जुड़ने ने बाद शो की छवि ख़राब हो सकती है। हालांकि कपिल शर्मा इस मामले में भारती के साथ खड़े है। कपिल नहीं चाहते की भारती को इस शो से बाहर किया जाए। जिसके चलते उन्हें सोनी टीवी से भी बात की है।

शो के मेकर्स का मानना है की ये शो के फॅमिली शो है और वह नहीं चाहते कोई विवादित सदस्य इस शो का हिस्सा बने। भारती सिंह का इस शो के बाहर होना बिलकुल तय माना जा रहा है। आप इस विवाद और भारती के शो से बाहर होने को लेकर क्या सोचते है निचे कमेन्ट में जरुर बताए।