×

Kapoor Family: बॉलीवुड के कपूर फैमिली में बजने वाली है शहनाई, आ रही ऐसी खबरें

 

बॉलीवुड के मशहूर फैमिली की अगर बात की जाए तो इस लिस्ट में सबसे पहले नाम कपूर खानदान का आता है। कपूर खानदान बॉलीवुड की सबसे बड़ी फैमिली है। अब इस फैमिली को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड के कपूर खानदान में जल्द ही शादी की शहनाई बजने वाली है। लेकिन लेकिन यहां पर अगर आप ये सोच रहे है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी होने वाली है तो आप पूरी तरह से गलत है। कपूर खानदान में एक और कपल है जिसके अफेयर की खबरें बॉलीवुड के गलियारे में आम है। रणबीर कपूर नहीं बल्कि उनके कजिन भाई आदर जैन की बात हो रही है। रणबीर कपूर के कजिन भाई आदर जैन पिछले कई दिनों से बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री तारा सुतारिया के साथ रिलेशनशिप में है और पिछले काफी समय से दोनों को लेकर कई तरह की खबरें भी सामने आती रहती है। आदर जैन और तारा सुतारिया जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले है। एक वेबसाइट की आई ताजा खबरों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि आदर जैन और तारा सुतारिया जल्द ही शादी करने वाले है। ये दोनों ही अपने रिश्ते को लेकर काफी गंभीर है जिसकी वजह से दोनों ने अब शादी करने का फैसला कर लिया है। हालांकि इन खबरों में कितनी सच्चाई है इसके बारे में साफ तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता है। क्योंकि आदर जैन और तारा सुतारिया की तरफ से अब तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। वैसे आपको बता दें कि आदर जैन और तारा सुतारिया को अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता है। अब तो तारा सुतारिया कपूर परिवार का हिस्सा भी हो गई है कपूर परिवार के फंक्शन में वो नजर आती रहती है। अगर हम बात करें तारा के काम की तो उनकी पिछली रिलीज फिल्म मरजांवा थी। जो बॉक्स आफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी।

Deepika Padukone: मजदूरों के मनरेगा कार्ड में दीपिका पादुकोण की तस्वीर, मिल रही जॉब

Top web series: स्कैम, राजनीति और धर्मगुरूओं की पोल खोलती ये शानदार वेब सीरीज

Aditya Narayan Marriage: इस दिन श्वेता अग्रवाल से शादी रचाने वाले हैं आदित्य नारायण, सामने आई तारीख