×

Sonu Sood: इस मामले में सोनू सूद ने शाहरूख खान और अक्षय कुमार को दी मात, जानकर हैरान हुए अभिनेता

 

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सोनू सूद पिछले काफी समय से चर्चा में बने हुए है। उन्होंने लॉकडाउन के समय कई लोगों की अलग अलग तरह से मदद करने के बाद वो लोगों के मसीहा बन गए है। ये बात जग जाहिर है कि अभिनेता सोनू सूद ने लॉकडाउन के समय प्रवासी मजदूरों की मदद की थी। लॉकडउन कब बीत गया और उनके काम का सिल सिला जारी रहा। आज तक अभिनेता सोनू सूद लोगों की मदद करते है। अगर कोई सोशल मीडिया पर भी उनसे मदद की गुहार लगाता है तो अभिनेता जल्द से जल्द ही उसकी मदद करते हैं। ऐसा एक बार नहीं इस कोरोना काल में कई बार देखने को मिला है। इसके अलावा सोनू सूद ने लोगों की मदद के लिए कई तरह के अभियान भी शुरू किया है। जिससे लोगों को रोजगार, रहने की व्यवस्था, पढ़ाई और स्कॉलरशिप का लाभ उठा सके। जब भी अभिनेता सोनू सूद से कोई जरूरतमंद सोशल मीडिया के जरिए उनसे मदद मांगता है तब सोनू उसका जरूर रिप्लाई करते है और कोशिश रहती है कि वो मदद करें। अब अभिनेता सोनू सूद को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है जिसे सुनने के बाद उनके प्रशंसक खुश हो जाएंगे। सोशल मीडिया पर अपनी जबर्दस्त सक्रियता के चलते सोनू सूद चर्चा में आ गए है। इस मामले में सोनू सूद ने बॉलीवुछ के दो सुपरस्टार अभिनेता को भी पीछे छोड़ दिया है। सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर अपनी सक्रियता से अक्षय कुमार और शाहरूख खान को पीछे छोड़ दिया है। इस बारे में जब सोनू सूद को पता चला तो वो खुद हैरान हो गए। इस वक्त की आई ताजा खबरों के अनुसार सोशल मीडिया एनालिटिक्स फर्म Twitteet के अनुसार, सोनू सूद अक्टूबर के महीने में माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर (Twitter) पर पॉपुलैरिटी के मामले में चौथे नंबर पर हैं। यह फर्म राजनेताओं, बिजनेसमैन और फिल्म स्टार्स जैसी कई हस्तियों के ‘ट्विटर इंगेजमेंट’ का डेटा इकट्ठा करती है। सोनू सूद चौथे नंबर पर आने के बाद शाहरूख खान और अक्षय कुमार को पीछे छोड़ दिया है। सोनू सूद ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, मुझे इस बारे में पता नहीं था वाह।

Kajol: इस फिल्म से डिजिटल की दुनिया में डेब्यू करने जा रही काजोल

Kangana Ranaut: कंगना रनौत और रंगोली को मिली बॉम्बे हाई कोर्ट से राहत, जाने क्या पूरा मामला

Shaheer Sheikh: अभिनेता शाहीर शेख ने अपनी गर्लफ्रेंड से की सगाई, तस्वीर शेयर कर किया ऐलान