×

Shraddha Kapoor: इस मामले में दीपिका पादुकोण से आगे निकली श्रद्धा कपूर, प्रियंका को नहीं कर पाई पीछे

 

बॉलीवुड की ऐसी कई सारी अभिनेत्रियां है जिनके सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा फॉलोअर्स है। ​ये अभिनेत्रियां सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते है आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते है। श्रद्धा कपूर और दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टा पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स है। ये दोनों ही अभिनेत्रियां सबसे ज्यादा फॉलो की जाती है। ऐसे मं अब श्रद्धा कपूर ने बॉलीवुड की अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को रिप्लेस करते हुए इंस्टा पर सबसे ज्यादा फॉलो करने वाली अभिनेत्री बन गई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि श्रद्धा कपूर के इंस्टा पर 5 करोड़ 56 लाख फॉलोअर्स है। तो ऐसे में श्रद्धा कपूर बॉलीवुड की देसी गर्ल से महज कुछ ही पीछे रह गई हो सकता है कि ये आंकड़ा वो कुछ ही समय में पूर भी कर ले। बता देें प्रियंका चोपड़ा के इंस्टा पर 5 करोड़ 80 लाख से ज्यादा लोग दुनिया भर में फॉलो करते हैं। वहीं अगर दीपिका पादुकोण की बात करें तो उनके 5 करोड़ 20 लाख के आसपास फॉलोअर्स है। दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा के बीच दूसरे पोजीशन को लेकर अक्सर ये आंकड़ा उपर नीचे हुआ करता है। इसके बाद बारी आती है विराट कोहली की जिनको सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टा पर सबसे ज्यादा फॉलो किया जाता है। विराट कोहली के इंस्टा पर 8 करोड़ 20 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। बता दें कि कुछ समय पहले दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा का नाम फेक फॉलोअर्स रखने वाले यूर्जस में उनका नाम सामने आया था। जिसकी वजह से ये दोनों ही अभिनेत्रियां चर्चा में बनी हुई थी।

Tiger Shroff: जब अपुन डरता है ना तब अपुन बहुत… टाइगर श्रॉफ की फिल्म गणपत का टीजर पोस्टर हुआ रिलीज

Waada Hai Song: रिलीज हुआ शहनाज का नया गाना वादा है, सिद्धार्थ ने की सिंगर के गाने की तारीफ

Karwa Chauth 2020: करवा चौथ के मौके पर सामने आई कपूर ख़ानदान की तस्वीर