Sanjeev Kumar: संजीव कुमार को जब नूतन ने सबके सामने मारा था थप्पड़
आज बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता संजीव कुमार की बर्थ एनिवर्सरी है। आपको बता दें कि कि आज अभिनेता संजीव कुमार की 83वीं बर्थ एनिवर्सरी है। आपको बता दें अभिनेता संजीव कुमार का असली नाम हरिहर जेठालाल जरीवाला था। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले अभिनेता ने अपना नाम हरीहर जेठालाल जरीवाला से बदलकर संजीव कुमार कर लिया था। संजीव कुमार हिंदी सिनेमा जगत के एक प्रतिभाशाली और शानदार अभिनेता थे। जिन्होंने अपने अभिनय करियर के द्वारा एक से एक फिल्में दी हैं। जिसे आज भी लोग देखना पसंद करते हैं। ये कहा जा सकता है कि संजीव कुमार अपने समय के अद्भुत अभिनेता थे। संजीव कुमार ने अपने अभिनय करियर के दौरान कई जॉनर की फिल्मों में काम किया हैं जिसमे थ्रिलर, कॉमेडी और रोमांस शामिल है।
वह हमेशा सिल्वर स्क्रीन पर से साधारण किरदार ही निभाते थे। बता दें कि आज संजीव कुमार को फिल्म शोले में ठाकुर के किरदार के तौर पर याद किया जाता है। शोले फिल्म उनके करियर की मील का पत्थर साबित हुआ था। संजीव कुमार अपने करियर की शुरूआत फिल्म हम हिंदुस्तानी से की थी। जो 1960 में रिलीज की गई थी। करियर की शुरुआत में उन्होंने बहुत छोटा सा रोल निभाया था। इसके बाद उन्होंने शोले, अंगूर, दस्तक, खिलौना, सीता और गीता और कोशिश जैसी फिल्मों में काम किया था।
संजीव कुमार एक साधारण लाइफस्टाइल जीने वाले इंसान थे। संजीव कुमार को उनके दोस्त कंजूस कहते थे क्योंकि वो कभी भी मटेरियलिस्टक चीजों पर पैसे नहीं खर्च करते थे। बहुत कम लोग जानते हैं कि वे छोटे प्रड्यूसर के लिए बिना कोई फीस लिए ही काम किया करते थे और किसी को कानो कान खबर नहीं होती थी। एक बार संजीव कुमार को अभिनेत्री नूतन ने थप्पड़ मार दिया था वो भी सबके सामने।
संजीव कुमार अभिनेत्री नूतन से प्यार करते थे और फिल्म की शूटिंग के दौरान संजीव ने नूतन से अपने प्यार का इजहार किया था। इस पर नूतन ने उन्हें सबके सामने थप्पड़ मार दिया था। क्योंकि संजीव कपूर को पता था कि वो शादीशुदा है फिर भी उन्हें प्रपोज किया।
संजीव कुमार ने बताया था कि, जरीवाला परिवार का कोई भी पुरुष सदस्य 50 साल की उम्र से अधिक जीवित नहीं रहा। संजीव कुमार ताउम्र कुंवारे ही रहें। उन्होंने नूतन के बाद अभिनेत्री हेमा मालिनी से प्यार किया था। लेकिन हेमा से शादी नहीं होने की वजह से वो कुंवारे ही रहें।
Alia Bhatt: नीतू कपूर को बर्थडे विश करते हुए आलिया ने बताया स्ट्रान्ग इंसान
Suhana Khan: दोस्तों के साथ पार्टी कर रही शाहरूख खान की लाडली, देखें तस्वीरें
Sambhavna Seth: आदिवासी समुदाय से संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी ने मांगी माफी