Ranveer Singh Film 83: फिल्म 83 में ये कलाकार निभाएंगे इन दिग्गज क्रिकेटर्स का रोल
बॉलीवुड के मशहूर और शानदार अभिनेता रणवीर सिंह की आने वाले दिनों में एक नहीं कई फिल्में रिलीज होने वाली है। जिसमे उनकी फिल्म 83 का नाम भी शामिल है। रणवीर सिंह की फिल्म 83 की रिलीज का इंतजार आज उनके लाखों फैंस कर रहे है। फिल्म में पहले बार अभिनेता रणवीर सिंह एक क्रिकेटर का रोल प्ले करने वाले हैं। फिल्म में उनके इस नए अवतार को देखने के लिए हर कोई उतावला हैं क्योंकि इससे पहले अब तक रणवीर सिंह ने सिल्वर स्क्रीन पर जितने ही किरदार को प्ले किया है उससे फैंस काफी प्रभावित हुए है।
रणवीर सिंह- कपिल देव
एमी विर्क- बलविंदर सिंह संधू
चिराग पाटिल- संदीप पाटिल
आदिनाथ कोठारे- दिलीप वेंगसरकर
साहिल खट्टर- सैयद किरमानी
जतिन शर्मा- यशपाल शर्मा
दिनकर शर्मा- कीर्ति आजाद
धैर्य करवा- रवि शास्त्री़
जीवा- के श्रीकांत
ताहिर राज भासिन- सुनील गावस्कर
साकिब सलीम- महिंदर अमरनाथ
हार्डी संधू- मदन लाल
पंकज त्रिपाठी- मान सिंह
बोमन इरानी- फारुख इंजीनियर
निशांत दहिया- रोजर बिन्नी
फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया है। जिसमे रणवीर सिंह की पत्नी के रोल में दीपिका पादुकोण भी नजर आने वाली है। इसके अलावा फिल्म में बोमन ईरानी, पंकज त्रिपाठी का अहम रोल होने वाला है।
O P Nayyar birthday:तो इसलिए लता मंगेशकर से नहीं बल्कि आशा भोसले से गाना गवाते थे ओपी नैयर
Kareena-Saif: दूसरे बच्चे के जन्म से पहले खास तैयारी कर रहे सैफ और करीना, नए घर में होंगे शिफ्ट
Boycott Tandav: रिलीज होते ही विवादों में पड़ी सैफ की वेब सीरीज तांडव, सोशल मीडिया पर लगा ये आरोप