×

Kapoor Family: एक साथ नजर आया बॉलीवुड का भट्ट और कपूर खानदान, खास था मौक

 

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट की मां और अभिनेत्री सोनी राजदान का जन्मदिन था। रविवार को सोनी राजदान ने अपनी जिदंगी के 64 साल पूरे कर लिए है। इस खास मौके पर आलिया के घर पर एक पार्टी का आयोजन किया गया था। जिसमे सोनी राजदान के जन्मदिन को परिवार और कुछ खास दोस्तों की मौजूदगी में सेलिब्रेट किया गया था। ऐसे में सोनी राजदान के जन्मदिन के मौके पर अभिनेत्री आलिया भट्ट के घर पर पूरी कपूरी फैमिली भी शिरकत की हैं। आलिया भट्ट के घर पर कपूर फैमिल से नीतू कपूर, रणबीर कपूर और उनकी बहन रिधिमा कपूर पहुंची थी। जिस दौरान की कुछ तस्वीरें भी सामने आई है। छोटी सी पार्टी में भट्ट फैमिली के खास लोग ही मौजूद थे, जिसमें कपूर फैमिली के लोग भी मौजूद थे। सोशल मीडिया पर कई सारी तस्वीरें आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के परिवार के लोगों ने अपने अपने अकाउंट पर शेयर किया है जिसमे कई ग्रुप की तस्वीरें भी है। इन तस्वीरों में रणबीर कपूर, नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर नज़र आ रहे हैं। कपूर परिवार के कई लोगोें ने आलिया के परिवार के साथ सेल्फी लेते हुए दिखाई दे रहे है। जिसमे आप ये देख सकते हैं कि आलिया नीतू कपूर के साथ है वहीं रणबीर कपूर सोनी राजदान के साथ नजर आ रहे है। इससे पहले आलिया के घर पर जाते हुए कपूर परिवार की कई तस्वीरें ​पैपराजी ने क्लिक किया था जिसमे नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर और उनकी बेटी समारा को कैमरे में कैद हुई थी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक दूसरे के साथ पिछले काफी समय से रिलेशनशिप में हैं ये दोनों एक दूसरे के साथ कई खास मौके पर साथ नजर आ रहे है। इसके अलावा दोनों के फैमिली फंक्शन में भी साथ ही नजर आते है। कई बार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी को लेकर खबर सामने आ चुकी है लेकिन अब तक परिवार की तरफ से इनकी शादी को लेकर कुछ नहीं कहा गया है। अगर हम बात करें दोनों की फिल्मों की तो ये दोनों एक साथ फिल्म ब्रह्मास्त्र में दिखाई देने वाले है।

#NehudaVyah: नेहा कक्कड़ की शादी में उर्वशी रौतेला ने लगाए ठमके,सामने आया वीडियो

Veere di wedding Sequel: फिल्म वीरे दी वेडिंग का बनने जा रहा सीक्वल, एक बार फिर धमाल करेगी करीना, सोनम स्वरा और शिखा की चौकड़ी

preetika chauhan: सुशांत मामले में ड्रग्स लेते रंगे हाथों पकड़ी गई टीवी की ये अभिनेत्री, देवों के देव महादेव में किया काम