×

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के साथ एज गैप पर पहली बार कही ये बात

 

ग्लोबल आइकन बन चुकी प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में अमेरिकी सिंगर निक जोनस के साथ शादी की है। दोनों की शादी भारत में शाही अंदाज के साथ हुई थी। जिसकी तस्वीरें और वीडियो उस वक्त खूब चर्चा में बनी हुई थी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस से करीब 10 साल बड़ी है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की उम्र में फासले को लेकर कई तरह की जोक्स और मीम्स वायरल हुए। लोगों ने इस पर अलग अलग प्रतिक्रिया दी। प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में एक विदेशी मैगजीन से बात करते हुए कहा कि, उनके और निक के प्यार के बीच में कभी भी कल्चरल डिफरेंस नहीं आया। निक भारत में बिल्कुल उसी तरह समा गए जैसे पानी में मछली होती है। अभिनेत्री ने कहा कि जिस तरह से हर दूसरे कपल की तरह निक और उन्हें भी एक-दूसरे की आदतें समझनी पड़ीं। प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के साथ एज गैप पर बात करते हुए कहा कि, उनके और निक के प्यार के बीच कभी ऐज गैप नहीं आया। इसके अलावा इस बात का जिक्र अभिनेत्री कई बार कर चुकी हैं कि ये दोनों एक दूसरे को पहली नजर में ही पसंद करने लगे थे। खैर अगर हम बात करें प्रियंका चोपड़ा के काम की तो वो आने वाले दिनों में कई फिल्मों में नजर आने वाली है। जिसमे उनकी हॉलीवुड और बॉलीवुड फिल्में शामिल है। हाल ही में रिलीज हुई प्रियंका चोपड़ा की फिल्म वी कैन बी हीरोज है। जो एक हॉलीवुड फिल्म है। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म का सीक्वल भी बनाने वाली है।

Shahid Kapoor: इस बात से पत्नी मीरा नाराज हैं शाहिद कपूर से, खुद अभिनेता ने किया खुलासा

BB14: बिग बॉस घर से बाहर निकलते ही जैस्मिन भसीन ने रश्मि देसाई को सुनाई खरी खोटी

Fatima Sana Shaikh Birthday: दंगल से पहले बतौर बाल कलाकार इस फिल्म में काम कर चुकी हैं फातिमा