×

Ranveer Singh: रणवीर सिंह पर फूटा सुशांत के फैंस का गुस्सा, सोशल मीडिया पर बॉयकाट ट्रेंड

 

बॉलीवुड के मशहू और दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनके चाहने वाले उनके लिए न्याय की मांग कर रहे है। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उनके न्याय के लिए कैंपेन तक चलाई है। जिसकी वजह से सोशल मीडिया से लेकर खबरों तक काफी हंगामा मचा हुआ था। अभिनेता के निधन के बाद से ही लगातार सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ ट्रेंड होता रहता है। अब ऐसे में एक बार फिर से सुशांत सिंह राजपूत के फैंस का गुस्सा निकला है। इस बार उन्होंने बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह पर गुस्सा उतारा है। अब एक और नया टैग ट्रेंड हो रहा है। इस बार सुशांत सिंह राजपूत के चाहने वालों ने #BoycottBingo ट्रेंडिंग टॉपिक बनाया है। जिसकी वजह अभिनेता रणवीर सिंह का नया एड है। अभिनेता रणवीर सिंह का नया एड देखकर उनके चाहने वाले काफी नाराज है और इसे सुशांत सिंह राजपूत के खिलाफ बता रहे हैं। अगर हम एड की बात करें तो इस एड के अनुसार रणवीर के घर में कुछ मेहमान आते है जो उनके उनके आगे के प्लान के बारे में पूछते है। तो इसके जवाब में अभिनेता मार्स, फैंटम, एलियन जैसे शब्द का इस्तेमाल करते हैं। ये सुनकर मेहमानों का सिर चकरा जाता है। अब कई लोगों को सोशल मीडिया पर कहना है कि ऐसी बातें करके रणवीर सिंह सुशांत सिंह राजपूत का मजाक उड़ा रहे है। यही कारण है कि अब अभिनेता के चाहने वालों ने इस एड को बॉयकॉट करने की मांग कर रहे है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की दिलचस्पी स्पेस, साइंस जैसी चीजों में थी। यही कारण है कि लोग इस एड को इससे जोड़कर देख रहे है।

Suttabaazi Trailer: सुष्मिता सेन की बड़ी बेटी का एक्टिंग में डेब्यू, रिलीज हुआ फिल्म का ट्रेलर

रिया चक्रवर्ती को कनाडा भेजने की कोशिश में थे अक्षय कुमार, अभिनेता ने किया 500 करोड़ा का मानहानि का केस

Rakul Preet Singh: अजय देवगन की फिल्म में अमिताभ बच्चन के बाद हुई रकुल प्रीत सिंह की एंट्री, होगा ये धांसू रोल