×

India’s Best Dancer के सेट पर मलाइका ने किया जबरदस्त डांस, छुट गए हर किसी के पसीने

 

टीवी के जाने माने शो इंडियाज़ बेस्ट डांसर को लोगो ने काफी ज्यादा प्यार दिया है।ये शो काफी वक्त से टीआरपी रेटिंग के टॉप 5 में अपनी जगह बनाए हुए है। इस शो का हर एपिसोड काफी ज्यादा मजेदार होता है। जिसके चलते सोनी टीवी का ये शो खबरों में बना रहता है। वही इस शोज के जज भी काफी ज्यादा चर्चा में रहते है। अब इस शो का अंत होने वाला है जिसको लेकर फैंस काफी दुखी है। 

पिछले हफ्ते इस शो को इस के 5 फाइनलिस्ट मिल गये थे। जो ग्रैंड फिनाले में अपने डांस से आग लगाने वाले है। अब इस शो के ग्रैंड फिनाले एपिसोड को शूट कर लिया गया है। वही अब इस शो के सेट से कुछ तस्वीरे सामने आई है जिसने इस शो का माहौल बदल कर रख दिया। ये तस्वीरे शो के फाइनलिस्ट की नहीं बल्कि शो की जज मालाइका अरोड़ा की है।

शो के फिनाले के मौके पर मलाइका  अरोड़ा अपने ब्लॉकबस्टर गानों-मुन्नी बदनाम, अनारकली, छैया चैया पर जबरदस्त डांस करती हुई नज़र आने वाली है। उनका ये डांस देखने के बाद हर किसी की दिल की धड़कने बढ़ने वाली है। वही हर किसी का पसीना छूटने वाला है। इन तस्वीरों में मालाइका काफी खूबसूरत नज़र आ रही है वही उनके डांस मूव्स काफी ज्यादा हॉट लग रहे है। 

इन तस्वीरों को देखने के बाद कोई कह नहीं सकता की मलाइका 47 की है। इस तस्वीरों में मलाइका  किसी जवान लड़की की तरह नज़र आ रही है। उनकी ये तस्वीरे सामने आने के बाद सोशल मेर्डिया पर उनकी खूबसूरती की काफी तारीफ हो रही है। वही इस शो को लेकर बज सातवे आसमान पर पहुँच गया है। मलाइका  का ये व्हाइट शिम्मरी ऑउटफिट  लाखो को अपना दीवाना बना देगा। इस शो को लेकर आप कितने उत्साहित है निचे कमेन्ट में जरुर बताए।