×

Arjun Kappor के साथ ब्रेकअप रूमर्स के बीच वायरल हुआ Malaika Arora का ये पोस्ट, बोलीं वही लोग रहेंगे जो...'

 

गॉसिप न्यूज़ डेस्क -  मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की खबरें काफी समय से चर्चा में हैं। अब हाल ही में मलाइका की इंस्टाग्राम स्टोरी इस बात की ओर इशारा कर रही है कि दोनों के बीच जरूर कुछ चल रहा है। मलाइका की स्टोरी उनके रिलेशनशिप का अपडेट है कि दोनों की जिंदगी में इस वक्त क्या चल रहा है। दरअसल मलाइका ने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक कोटेशन शेयर किया है जो बता रहा है कि आपकी जिंदगी में सिर्फ उन्हीं लोगों को रहने की जगह मिलनी चाहिए जो आपसे प्यार करते हों। इससे फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि क्या ये बात मलाइका के दिल की है? मलाइका द्वारा शेयर की गई पोस्ट में लिखा है, 'सिर्फ वही लोग आपकी जिंदगी में रहने के लायक हैं जो आपको प्यार दें और आपकी इज्जत करें।'


मैनेजर ने किया इनकार
एक तरफ दोनों को लंबे समय से साथ न देखकर और पोस्ट से फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि दोनों अलग हो गए हैं। वहीं दूसरी तरफ मलाइका के मैनेजर ने ब्रेकअप की खबरों को खारिज करते हुए बताया कि दोनों अभी भी साथ हैं। मैनेजर ने कहा कि ये सारी बातें महज अफवाह हैं, मलाइका और अर्जुन अभी भी साथ हैं।


बर्थडे के मौके पर किया था रिलेशनशिप को ऑफिशियल
बता दें कि साल 2019 में रिलेशनशिप को ऑफिशियल करने के बाद से ही मलाइका और अर्जुन कपूर का रिश्ता सुर्खियों में है। मलाइका और अर्जुन साल 2018 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अर्जुन कपूर के बर्थडे के मौके पर कपल ने प्यार-मोहब्बत दिखाती तस्वीरें पोस्ट कर रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया था।


मलाइका ने पहले एक्टर प्रोड्यूसर अरबाज खान से शादी की थी। दोनों का एक बेटा अरहान है। साल 2017 में आपसी सहमति से उनका तलाक हो गया था। हालांकि, दोनों मिलकर बेटे की को-पेरेंटिंग कर रहे हैं। मलाइका से तलाक के बाद अरबाज ने पिछले साल दिसंबर में मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से शादी की थी।