×

Hrithik Roshan: ऋतिक रोशन को पसंद आई पूर्व पत्नी सुजैन खान ये बात, तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाए अभिनेता

 

बीते दिन यानी 26 अक्टूबर को बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान का जन्मदिन था। 26 अक्टूबर को उन्होंने अपनी जिंदगी के 42 साल पूरे कर लिए है। इस खास मौके पर ऋतिक रोशन और उनकी फैमिली ने काफी स्पेशल अंदाज में सेलिब्रेट कियां इसके अलावा सुजैन खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया था जिसमे पर अभिनेता ऋतिक रोशन ने अपना रिएक्शन दिया है। लेकिन यहां पर सबसे खास बात ये है कि अभिनेता ऋतिक रोशन को उनकी पत्नी का ड्रेसिंग अंदाज काफी भा गया है। जिसके बाद वो उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए है। सुजैन खान ने अपने इंस्टा पोस्ट पर जिंदगी के नाम पोस्ट शेयर किया था जिसमे उन्होंने जीवन में अच्छे अवसर और लोग देने के लिए शुक्रिया अदा किया। उनकी इस पोस्ट को आप खुद यहां देख सकते है। सुजैन खान की पोस्ट पर ऋतिक रोशन ने अपनी पूर्व पत्नी को जन्मदिन की बधाई देने के बाद लिखा कि, Loved It…। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऋतिक रोशन और सुजैन खान के बीच तलाक हो गया है लेकिन इसके बावजूद आज दोनों एक साथ ही रहते है। ये फैसला उनकी पत्नी सुजैन ने लॉकडाउन के ऐलान के बाद ही लिया था। इसके बाद से वो अपने दोनों बच्चों के साथ ऋतिक रोशन के घर पर आ गई थी। आज काफी समय से ऋतिक रोशन और सुजैन खान एक साथ रहे रहे है। एक साथ रहने के साथ साथ ये दोनों एक दूसरे के लिए हमेशा खड़े रहते है। ऋतिक रोशन जहां राकेश रोशन के बेटे है वहीं संजय खान की बेटी सुजैन खान है। ऋतिक रोशन और सुजैन खान की शादी सल 2000 में हुई थी। इसके बाद दोनों ने साल 2014 में एक दूसरे से तलाक ले लिया था।

Kangana Ranaut: एक बार फिर कंगना रनौत ने किया करण जौहर पर वार, सामने आया ये बड़ा मुद्दा

Priyanka Chopra: जब प्रियंका चोपड़ा ने जीता था मिस वर्ल्ड का खिताब तो मां मधु ने सबसे पहले पूछा था ये सवाल

Neha Kakkar Wedding: शादी के बाद पहली बार पति के साथ मुंबई पहुंची नेहा कक्कड़, सामने आई ताजा तस्वीर