×

Kareena Kapoor Khan ने किया बेडरूम सीक्रेट का खुलासा, सोने से पहले तीन चीजों की जरूरत

 

बॉलीवुड की अभिनेत्री करीना कपूर खान अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है। उनको लेकर कोई ना कोई खबरें सामने आती ही रहती है। करीना कपूर की फैन फॉलोइंग सोशल मीडिया पर काफी तगड़ी है। वह अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करती रहती है। अब हाल ही में अभिनेत्री करीना कपूर खान ने अपने फैंस के साथ अपना बेडरूम सीक्रेट भी खोला है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में करीना कपूर खान डिस्कवरी के शो स्टार वर्सेस फूड में नजर आने वाली है। जिसका का प्रोमो कुछ दिनों पहले ही रिलीज कर दिया गया है। जिसमें अभिनेत्री करीना कपूर खान के अलावा बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार नजर आ रहे हैं। इसी शो के दौरान अभिनेत्री करीना कपूर खान ने अपने और सैफ के एक सीक्रेट का खुलासा भी किया है। डिस्कवरी पर स्टार वर्सेस फूड शो 15 अप्रैल यानी कि आज रिलीज किया जा रहा है। इस शो की शूटिंग के दौरान अभिनेत्री करीना कपूर खान की खास दोस्त तान्या घावरी से बातचीत में कहा कि, उनको सोने के लिए सोने से पहले तीन चीजों की जरूरत होती है। वो सोने के लिए तीन चीजें लेकर जाती हैं। करीना कपूर खान ने कहा कि, मुझे घर पर तीन चीजें चाहिए। वाइन की बोतल, पायजामा और पति सैफ अली खान। करीना की ये बात सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं। अभिनेत्री ने आगे कहा कि, मुझे लगता है कि इससे बेहतर जवाब और कुछ नहीं हो सकता। इसके लिए उनको प्राइस भी मिलना चाहिए। सिर्फ करीना कपूर ही नहीं बल्कि इस शो में उनके खास दोस्त मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर, करण जौहर प्रतीक गांधी जैसे कलाकार भी नजर आने वाले हैं। कुछ समय पहले ही इसका प्रोमो जारी कर दिया गया है। अगर हम बात करें करीना के काम की तो वो आने वाले दिनों में फिल्म लाल सिंह चड्ढा में आमिर खान के साथ नजर आने वाली है। जिसकी शूटिंग उन्होंने पूरी कर ली है।

Rahul Roy: कोरोना कहर के बीच राहुल राय भी आए चपेट में, बताया कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव

Kareena Kapoor Khan ने किया बेडरूम सीक्रेट का खुलासा, सोने से पहले तीन चीजों की जरूरत

FWICE: महाराष्ट्र में कोरोना कर्फ्यू, FWICE की मांग एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के डेली वर्कर्स की मदद करें सरकार