×

Kajol: इस फिल्म से डिजिटल की दुनिया में डेब्यू करने जा रही काजोल

 

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री काजोल सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती है। वो आए दिन अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टा पर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती है। जिसको उनके चाहने वाले काफी पसंद करते है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि काजोल के इंस्टा अकाउंट पर 11 मिलियन यानी 1 करोड़ 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए है। इसके लिए काजोल ने अपने चाहने वालों का शुक्रिया भी कहा था। उन्होंने एक बार इंस्टा पर लाइव के दौरान अपने चाहने वालों से बात की थी। सिर्फ इतना ही नहीं काजोल ने इसी दौरान अपनी अगली फिल्म के बारे में भी बता दिया था। बता दें कि काजोल जल्द ही डिजिटल की दुनिया में डेब्यू करने वाली है। उनकी जल्द ही रिलीज होने वली फिल्म त्रिभंगा के बारे में बताया है। त्रिभंगा से काजोल डिजिटल दुनिया में कदम रखने वाली है। जिसके लिए वो काफी समय से तैयारी कर रही थी। काजोल की ये फिल्म के जनवरी में रिलीज होने की उम्मीद जताई जा रही है। काजोल के चाहने वाले उनकी इस फिलम का काफी समय से इंतजार कर रहे है जब से इस बारे में जानकारी मिली है। काजोल ने हाल ही में इंस्टा लाइव के दौरान कहा कि, उनकी अगली फिल्म त्रिभंगा है जो जनवरी में रिलीज होने की उम्मीद है। फिल्म की कहानी के बारे में बात करते हुए बताया कि फिल्म तीन महिलाओं के बारे में एक बहुत ही दिलचस्प कहानी है। फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है और इस क्रम में नेटफ्लिक्स ने अजय देवगन के प्रोडक्शन हाउस अजय देवगन फिल्म्स के साथ हाथ मिलाया है। फिल्म में काजोल के अलावा चॉप्स्टिक की लीड एक्टर मिथिला पाल्कर है और रेणुका शहाणे भी अहम रोल में है। ​फिल्म का निर्देशन रेणुका ने किया है।

Rana Daggubati: अपनी लाइफ को लेकर राणा दग्गुबाती ने किया हैरान करने वाला खुलासा, 30 प्रतिशत था जान का जोखिम

Malvi Malhotra: जानलेवा हमला होने के बाद इस अभिनेत्री को मिल रही जान से मारने की धमकियां

Ashiesh Roy passes away: ससुराल सिमर का में नजर आ चुके आशीष रॉय का निधन, नहीं थे इलाज के पैसे मांगी थी मदद