Temptation Island India के नए प्रोमो में Jad Hadid को सरेआम किस करती नज़र आई ये हसीना, देखकर लाल-पीली हुई Nikita
मनोरंजन न्यूज़ डेस्क - मौनी रॉय और करण कुंद्रा का नया शो टेम्पटेशन आइलैंड इंडिया शुरू हो गया है। इस शो ने शुरुआत से ही धमाल मचाना शुरू कर दिया है। शो का फॉर्मेट काफी दिलचस्प है और लोग इसे खूब पसंद भी कर रहे हैं। टेम्पटेशन आइलैंड इंडिया में चार जोड़ों ने हिस्सा लिया है, जो अपने प्यार को परखने आए हैं. शो में चारों जोड़ियों को अलग-अलग लोगों के साथ रहना पड़ता है।
बिग बॉग ओटीटी 2 से मशहूर हुए जैड हदीद भी इस शो में आ चुके हैं और अपनी एंट्री के बाद से उन्होंने फीमेल कंटेस्टेंट्स के दिलों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। जियो सिनेमा के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर टेम्पटेशन आइलैंड इंडिया का नया प्रोमो जारी किया गया है। इस प्रोमो में जैद हदीद आकर्षण का केंद्र बने नजर आ रहे हैं। टेम्पटेशन आइलैंड इंडिया के नए प्रोमो में सभी प्रतियोगी मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं।
आपको बता दें कि आज गर्ल्स विला में पार्टी होने वाली है और इस दौरान सभी एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताते नजर आएंगे। अगर हम जैद हदीद की बात करें तो उन्हें कई लड़कियां पसंद कर रही हैं। महज 3 दिन के अंदर निधि और निकिता के बीच जैद हदीद की वजह से गलतफहमियां पैदा हो गईं। अब नए प्रोमो में वह लड़कियों से घिरे नजर आ रहे हैं। वहीं चेतना पांडे भरी महफिल में उन्हें किस कर रही हैं। टेम्पटेशन आइलैंड इंडिया का ये प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
आपको बता दें कि जैद हदीद इससे पहले सलमान खान के शो बिग बॉस ओटीटी 2 में नजर आए थे। इस शो में उन्होंने आकांक्षा पुरी को किस किया था, जिसके बाद उन्होंने जमकर हंगामा मचाया था। इसके लिए सलमान खान ने जैद हदीद और आकांक्षा पुरी को खूब डांटा। आपको बता दें कि टेम्पटेशन आइलैंड और बिग बॉस 17 के बीच कड़ी टक्कर चल रही है। लोगों का मानना है कि टेम्पटेशन आइलैंड आने वाले दिनों में और भी लोकप्रिय हो जाएगा।