×

Hema Malini Birthday Special : ये पांच फिल्मे जिनसे जीता हेमा मालिनी ने सभी का दिल, देख कर आप भी हो जाओगे एक्टिंग के कायल

 

हेमा मालिनी बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस में से एक है। हेमा मालनी को बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक माना जाता है। वही उन्हें ड्रीम गर्ल ने नाम से भी जाना जाता है। आज हेमा मालिनी अपना 72 का जन्मदिन मना रही है। आज भी वह कई ज्यादा खूबसूरत नज़र आती है। वही हेमा मालिनी अपनी फिल्मो में जबरदस्त अभिनय के चलते काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। आज हम आपको उनकी वो पांच फिल्मो के बारे में बताने जा रहे है जिन्हें आप जरुर देखनी चाहिए।

सीता और गीता 

सीता और गीता एक बड़ी सुपरहिट फिल्म थी। इस फिल्म में हेमा मालिनी ने डबल किरदार निभाए थे। इस फिल्म में हेमा मालिनी की एक्टिंग देखने के बाद हर कोई हैरान हो गया था। उनकी एक्टिंग लोगो काफी ज्यादा पसंद आई थी।

ड्रीम गर्ल 

इसी फिल्म से हेमा मालिनी को ड्रीम गर्ल नाम मिला। ये फिल्म एक बहुत बड़ी हिट साबित हुई इस फिल्म में धर्मेद्र के साथ उनकी जोड़ी को काफी ज्यादा पसंद किया गया था।  इस फिल्म में अशोक कुमार और प्रेम चोपड़ा भी मुख्य भूमिका में थे।

रज़िया सुल्तान 

इस फिल्म में हेमा गुलाम वंश की 13 वीं शताब्दी की रानी, ​​रजिया सुल्तान के रूप में दिखाई दी थी। हलाकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमल नहीं दिखा पाई लेकिन आप ये फिल्म हेमा मालिनी की एक्टिंग के लिए जरुर देखनी चाहिए।

आज़ाद 

इस फिल्म में भी हेमा मालिनी एक बिलकुल अलग ही अंदाज़ में नज़र आई थी। इस फिल्म में हेमा मालिनी की काम की काफी ज्यादा तारीफ की गयी थी।

शोले 

इस फिल्म को कोन नहीं पहचानता शोले बॉलीवुड की सबसे कामयाब फिल्मो में से एक रही है। इस फिल्म के हर किरदार ने इस फिल्म में अपनी पहचान बनाई थी। वही हेमा मालिनी इस फिल्म में बसंती का किरदार निभाया था जो तांगा चलती है। उनके इस किरदार को आज भी काफी ज्यादा पसंद किया जाता है।