×

Fatima Sana Shaikh: फातिमा सना शेख नहीं करना चाहती शादी, बताया ये बड़ा कारण

 

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री फातिमा सना शेख को आप आने वाले दिनों में फिल्म सूरज पर मंगल भारी में देखने वाले है। जिसका ट्रेलर टीजर और पोस्टर कुछ समय पहले ही रिलीज किया गया है। फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद दर्शक इस फिल्म को देखने के लिए उत्साहित हो रहे है हालांकि फिल्म को रिलीज के लिए आपको थोड़ा इंतजार करना होगा। फातिमा सना शेख की फिल्म सूरज पर मंगल भारी की पूरी कहानी शादी के ईर्द-गिर्द बुनी गई है। जिसमे फातिमा सना शेख के अलावा मनोज बाजपेई और दिलजीत दोसांझ नजर आने वाले है। फिल्म में फातिमा सना शेख मनोज बाजपेई की बहन होती है वहीं दिलजीत दोसांझ प्रेमिका होती है। इन तीनों के बीच फिल्म में मजेदार किस्सा है जो रिलीज के बाद ही पता चलेगा। हालांकि हाल ही में जब फातिमा सना शेख से उनकी शादी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने क्या जवाब दिया आइए जानते है। फातिमा सना शेख रियल लाइफ में शादी जैसी चीजों पर विश्वास नहीं करती है उनका कहना है कि अगर किसी के साथ रहना है तो उसके लिए किसी डॉक्यूमेंट की जरूरत नहीं है। साथ ही फातिमा सना शेख ने कहा कि वो कभी भी शादी नहीं करेंगी। शादी के सवाल पर फातिमा सना शेख ने कहा कि, कोई टेक नहीं है मेरा। मैं अभी बच्ची हूं। मुझे जीने दो। क्या वह कभी शादी करेंगी? जब से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, कभी नहीं नहीं। मैं शादी पर विश्वास नहीं करती हूं। अगर हम बात करें फातिमा सना शेख के काम की तो वो आने वाले दिनों में सूरज पर मंगल भारी के अलावा अनुराग कश्यप की फिल्म लूडो में नजर आएंगी। जिसमे उनके अलावा राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी और अभिषेक बच्चन जैसे कलाकार नजर आए है।

Fatima Sana Shaikh: फातिमा सना शेख नहीं करना चाहती शादी, बताया ये बड़ा कारण

Top OTT Platforms: भारत में इन टॉप 5 ओटीटी प्लेटफार्म लोगों के बीच है ज्यादा पॉपुलर

Kajal Aggarwal Wedding: काजल अग्रवाल ने अपने हाथों में लगाई गौतम कीचलू के नाम की मेहंदी, सामने आई तस्वीर