×

Disha Patani: मालदीव की वादियों से दिशा पाटनी ने शेयर की हॉट तस्वीरें, हो रही वायरल

 

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दिशा पाटनी इन दिनों मालदीव की वादियों में वेकेशन मना रही हैं। जी हां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीते दिनों ही दिशा पाटनी मालदीव में वेकेशन मनाने के लिए पहुंच चुकी है। इस दौरान दिशा पाटनी के साथ अभिनेता और बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ भी मालदीव में पहुंचे है। मालदीव पहुंचते ही दिशा पाटनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ खास तस्वीरें भी शेयर करनी शुरू कर दी है। जिसमे एक बार फिर से दिशा पाटनी ने अपने बिकिनी लुक की तस्वीरें शेयर की है। जिसमे दिशा पाटनी का हॉट और कूल लुक नजर आ रहा है। मालदीव पहुंचते ही दिशा ने अपनी अदाएं दिखाना शुरू कर दिया है। दिशा पाटनी ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वो समंदर किनारे रेत पर बिकिनी पहनकर बैठी हैं। इस दौरान अभिनेत्री के पोज ने लाखों फैंस को दीवाना बना डाला है। दिशा पाटनी ने एक और तस्वीर शेयर की है जिसमे वो काफी ज्यादा खुश नजर आ रही है। हालांकि इस खुशी का कारण भी कोई और नहीं बल्कि अभिनेता टाइगर श्रॉफ है। मालदीव की वादियों में बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने की खुशी अभिनेत्री के चेहरे पर साफ दिखाई दे रही है। दिशा पाटनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कई सारी तस्वीरें शेयर की है। जिसमे वो अलग अलग अंदाज में पोज देते हुए नजर आ रही है। अगर हम बात करें दिशा पाटनी के काम की तो वो आने वाले दिनों में फिल्म राधे और एक विलेन रिटर्न में नजर आने वाली है। वहीं अभिनेता टाइगर श्रॉफ बागी 4, गणपत और हीरोपंती 2 फिल्म में नजर आने वाले है। जिसकी शूटिंग पिछले काफी समय से अभिनेता कर रहे है।

Disha Patani: मालदीव की वादियों से दिशा पाटनी ने शेयर की हॉट तस्वीरें, हो रही वायरल

Ajay Devgn: पापा अजय देवगन ने लाडली न्यासा को दी जन्मदिन की बधाई, शेयर की तस्वीर

कायरव वघेला के साथ खुद बच्ची बन जाती हैं ये रिश्ता क्या कहलाता है की शिवांगी जोशी