×

B’wood Actress: सिर्फ करीना ही नहीं इन अभिनेत्रियों ने भी किया था 40 साल के बाद मां बनने का फैसला

 

बॉलीवुड की हॉट और ग्लैमरस एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने 21 फरवरी को अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है। करीना कपूर बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों की लिस्ट में आती है जिन्होंने 40 साल की उम्र को पार करने के बाद मां बनने का फैसला किया है। इस लिस्ट में बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां शामिल है। आइए जानते हैं उन अभिनेत्रियों के बारे में जो 40 के बाद मां बनने का फैसला किया है।

शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी पिछले साल यानी कि 2020 में दूसरी बार मां बनीं है। वो सरोगेसी के जरिए एक बेटी की मां बनी है। पिछले साल अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की उम्र 44 साल की है। उनका पहले से एक बेटा है जिसका नाम वियान राज कुंद्रा है वहीं उनकी बेटी का नाम उन्होंने शमिशा रखा है। अब वो एक साल की हो चुकी है।

एकता कपूर
एकता कपूर ने अपने बेटे को 2019 में साल सरोगेसी के जरिए मां बनी है। उन्होंने अपने बेटे का नाम रवि कपूर रखा है। कुछ समय पहले ही एकता कपूर ने अपने बेटे का दूसरा जन्मदिन मनाया है।

फराह खान
बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान ने भी 40 के बाद ही मां बनी है। उन्होंने 40 साल की उम्र में ट्रिपलेट को जन्म दिया था। फराह खान साल 2008 में आईवीएफ के जरिए मां बनी थी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फराह खान ने साल 2004 में शिरीश कुंदर के साथ शादी की थी।

अमृता सिंह
बॉलीवुड की अभिनेत्री अमृता सिंह की ने भी अपने बेटे इब्राहिम अली खान के 43 की उम्र में जन्म दिया था। इससे पहले उनकी एक बेटी सारा अली खान भी है।

क​श्मीरा शाह

टीवी के मशहूर कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की पत्नी क​श्मीरा शाह ने भी 45 साल की उम्र में जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। उन्होंने अपने बच्चों का जन्म साल 2017 में हुआ था। इसके अलावा और भी बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां ने 40 साल की उम्र के बाद मां बनने का फैसला किया था।

Bhagyashree Birthday: आज अपना जन्मदिन मना रही सलमान खान की अभिनेत्री भाग्यश्री, जाने दिलचस्प बातें

Kapil Sharma: एयरपोर्ट पर व्हील चेयर पर स्पॉट हुए कपिल शर्मा, पैपराजी को कहा अपशब्द

Sara Ali Khan: दिल्ली की इस मॉर्केट के कपड़े पहनना पसंद करती हैं सारा अली खान