×

बॉलीवुड के वो कलाकार जिन्होंने शोहरत कमाने से पहले ही कर ली थी शादी, कुछ नाम कर सकते है हैरान

 

बॉलीवुड में कई कलाकार आए और कई का;कलाकार गए लेकिन कुछ कलाकारों ने अपनी एक अलग पहचान बनाई। बॉलीवुड में अक्सर सेलेब्स अपनी शादी को छिपाकर रखते है। ताकि उन्हें काम मिल सके लेकिन आज हम आपको उन कलाकारों से रूबरू करवाने वाले है जिन्होंने स्टार बनाने के पहले शादी के बंधन में बंधना ज्यादा पसंद किया । इस लिस्ट के कई नाम आपको हैरान कर सकते है। 

डिंपल कपाड़िया 

डिंपल कपाड़िया ने काफी कम उम्र में सुपरस्टार राजेश खन्ना के साथ शादी की थी। डिंपल की शादी के कुछ महीनो बाद उनकी पहली फिल्म रिलीज हुई थी जो बहुत बड़ी हिट साबित हुई थी। 

राज कपूर 

बॉलीवुड के जाने माने कलाकारों में से एक राज कपूर ने कई बड़ी फिल्मो में काम किया। लेकिन क्या आपको पता है। 1947 आई फिल्म नील कमल से पहले राज कपूर शादी के बंधन में बंध गए थे। 

शशि कपूर 

शशि कपूर को उस वक्त का सबसे हैंडसम एक्टर में से एक माना जाता है। उन्होंने अपने गुरु की बेटी जेनिफर केंडल से शादी की थी। उनकी पहली फिल्म उसके बाद रिलीज हुई थी। 

आमिर खान 

वैसे तो आमिर बाल कलाकार के रूप में काफी काम कर चुके थे। लेकिन उनकी डेब्यू फिल्म ‘कयामत से कयामत तक रही।  उन्होंने रीना दत्ता से शादी की हालांकि अब ये कपल साथ नहीं है।

शाहरुख़ खान 

बॉलीवुड के किंग खान फिल्म दीवाना से फिल्मो की शुरुआत की थी। इस फिल्म की रिलीज पहले 1991 में उन्होंने गौरी से शादी की। आज भी ये कपल के साथ है। वही शाहरुख़ बॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार  है।