×

Bigg Boss 14 : खुली निक्की तम्बोली की किस्मत, एकता के इस शो में आ सकती है नज़र

 

सलमान खान का विवादित शो पिछले कुछ दिनों से काफी ज्यादा चर्चा है। इस शो में काफी विवाद होते रहते है। हाल ही में इस शो में एकता कपूर ने एंट्री मारी थी। शो में एकता की एंट्री आने के बाद शो काफी माहौल बन चुका है। एकता के बिग बॉस के घर में आने बाद से घर का माहौल बदल गया था। वही घर के सदस्यों ने एकता पर अपनी छाप छोड़ने की पूरी कोशिश की । 

अब ऐसा लगा रहा है की घर के कुछ सदस्य एकता पर अपनी छाप छोड़ने में कामयाब हो गये है। बिग बॉस के घर की सबसे चर्चित सदस्य निक्की तम्बोली को लेकर के बड़ी खबर सामने आ रही है। खबरों की माने तो निक्की जल्द ही एकता के सुपरहिट शो नागिन में एंट्री मार सकती है। एकता ने निक्की से बात करते हुए कहा आपको नागिन में होना चाहिए। 

एकता का मानना है की निक्की इस घर में सबसे अच्छा गेम खेल रही है। वही बिग बॉस के घर में आए अब तक के सभी महमानों ने निक्की की के गेम की तारीफ की है। जिसके चलते अब खबर आ रही है की निक्की एकता कपूर के सुपरहिट शो नागिन के लागले सीजन में काम करती हुई नज़र आ सकती है। हर कोई अब निक्की को नागिन अवतार में देखना चाहता है। 

अब देखना होगा की निक्की नागिन अवतार में टीवी पर दस्तक देती है या फिर नहीं। एकता उन लोगो में से एक है जो भीड़ में भी हीरे को खोज लेती है। एकता की तारीफ के बाद निक्की को लेकर काफी बज बनना शुरू हो गया है। आप निक्की को नागिन बनता हुआ देखने के लिए कितने उत्साहित ही निचे कमेन्ट में जरुर बताए।