Badshah gets sunburnt: मालदीव वेकेशन बादशाह को पड़ी भारी, झुलस गया पूरा चेहरा वरूण धवन भी हुए इसके शिकार
सोशल मीडिया पर बॉलीवुड और मशहूर पंजाबी सिंगर बादशाह की एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में बादशाह को देखकर आप खुद भी हैरान हो जाएंगे। जी हां आपको बता दें कि बादशाह की जो तस्वीर वायरल हो रही है उसमे रैपर और सिंगर का चेहरा पूरी तरह से झुलसा हुआ दिखाई दे रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रैपर और सिंगर बादशाह ने कुछ समय पहले ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की थी। जो उनके मालदीव वेकेशन की थी। ऐसे में मालदीव में वेकेशन मनाते हुए उनको सनबर्न हो गया जिसकी तस्वीर अपने इंस्टा पर शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा सनबर्न। रैपर की ये तस्वीर सामने आते ही चर्चा में बन गई।
https://www.instagram.com/p/CGrgKfCAdTp/?utm_source=ig_embed
वहीं अभिनेता वरूण धवन ने भी बादशाह के इस पोस्ट पर कमेंट किया और उन्होंने लिखा कि, उनके साथ भी ऐसा हो चुका है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बादशाह की तरह अभिनेता वरूण धवन भी मालदीव वेकेशन पर गए थे तो उनको भी सनबर्न हो गया था।
Neha Kakkar mehendi ceremony: रोहनप्रीत के नाम की मेहंदी लगाए हुए नजर आई नेहा कक्कड़, देखें तस्वीर