Ashok Kumar Birth Anniversary: आसान नहीं था अशोक कुमार का अभिनेता बनने का सफर, टूट गई थी शादी
आज हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर और दिग्गज बॉलीवुड के अभिनेता अशोक कुमार का जन्मदिन है। आज वो हमारे बीच तो नहीं है लेकिन उनकी फिल्में आज भी उनके चाहने वालों के दिलों में है। अशोक कुमार बॉलीवुड के ऐसे अभिनेता थे जिन्होंने कई दशकों तक हिंदी सिनेमा पर राज किया है। आज अशोक कुमार के जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनकी जिंदगी के कुछ अहम राज बताने जा रहे हैं जो इससे पहले शायद ही आपको पता होगी। अशोक कुमार का जन्म 13 अक्टूबर 1911 को भागलपुर शहर में हुआ था। अशोक कुमार का असली नाम अशोक कुमार नहीं बल्कि कुमुदलाल गांगुली था लेकिन फिल्मों में आने के बाद उनको लोग अशोक कुमार के नाम से जानते है। अशोक कुमार कलाकार बनना चाहते थे लेकिन उनका परिवार ऐसा नहीं चाहता था।
Amrita Rao Pregnancy: जल्द ही मां बनने वाली है शाहिद कपूर की ये अभिनेत्री
Bollywood Strikes: बॉलीवुड खान्स सहित 38 प्रोडक्शन हाउस ने किया टीवी चैनल और पत्रकारों पर मुकदमा