×

Arjun Kapoor-Malaika Arora spotted: कोविड 19 से ठीक होते हुए पहली बार साथ दिखे मलाइका आरोड़ा और अर्जुन कपूर

 

बॉलीवुड की मशहूर कलाकार अर्जुन कपूर और मलाइका आरोड़ा को कुछ समय पहले ही कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाया गया था। हालांकि अब दोनों पूरी तरह से ठीक हो गए है। इस बात की जानकारी खुद अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने अपने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करे दी है। कोरोना वायरस से पूरी तरह से ठीक होने के बाद इन दोनों को एक साथ हाल ही में देखा गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीते दिन यानी रविवार को मलाइका आरोड़ा को उनके घर पर छोते हुए अर्जुन कपूर को देखा गया है। दोनों इस दौरान साथ में नजर आए थे। जब अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा घर के बाहर देखा गया तो पैपराजी ने उनकी कुछ तस्वीरें और वीडिया क्लिक की है। जो अब इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। अगर हम बात करें दोनों के लुक की तो अर्जुन कपूर इस दोरान कैजुअल लुक में नजर आए थे। वहीं अभिनेत्री मलाइका आरोड़ा ने सफेद रंग की टी शर्ट पहनी हुई थी और सफेद डेनिम्स पहन रखी थी। हालां​कि इस दौरान देानों साफ तौर पर नहीं दिखाई दे रहे थे। लंबे समय के बाद दोनों को साथ में देखा गया है जिसकी वजह से चर्चा में बने हुए है। बता दें कि करीब 20 से 25 दिनों से दोनो कोरोना वायरस से संक्रमित होने की वजह से अपने अपने घरों में होम क्वारंटीन में थे। जहां पर उनका इलाज चल रहा था। लेकिन अब इलाज करवाने के बाद ये दोनों पूरी तरह से स्वास्थ्य है। दोनों ही सेल्फ आइसोलेशन से बाहर आ गए है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे है। कई बार दोनों की शादी की खबरें भी सामने आ चुकी है।

SSR Death Case: सुशांत मामले में जांच एजेंसी ईडी की तरफ से आई ये खबर, सुनकर नहीं होगा यकीन

Anita Hassanandani pregnant: मां बनने वाली है अनीता हसनंदानी, वीडियो शेयर ​कर फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

Ishaan Khattar: सोशल मीडिया पर एक दूसरे की टांग खिचाई करते हुए नजर आए ईशान खट्टर और अनन्या पांडे