झूठी निकली Arjun Kapoor और Malaika Arora के ब्रेकअप की खबरें, मैनेजर ने बताया अलग होने की अफवाहों का सच
गॉसिप न्यूज़ डेस्क - मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को लेकर खबर थी कि दोनों ने एक दूसरे से ब्रेकअप कर लिया है। ये खबर इंटरनेट पर आग की तरह फैल रही थी, तभी मलाइका अरोड़ा ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया और उसके बाद उनकी मैनेजर ने इन खबरों पर विराम लगा दिया। एक्ट्रेस के मैनेजर के मुताबिक दोनों अलग नहीं हुए हैं, ये महज अफवाह है। रिपोर्ट के मुताबिक जब मलाइका के मैनेजर से इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, "नहीं नहीं, ये सब अफवाह है।" इसके अलावा मलाइका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी एक पोस्ट शेयर किया। जिसमें लिखा था, "धरती पर सबसे बड़ा खजाना वो लोग हैं जो हमें प्यार करते हैं और हमारा साथ देते हैं। उन्हें खरीदा नहीं जा सकता और न ही कोई उनकी जगह ले सकता है और हमारे पास ऐसे लोग बहुत कम हैं।
आपको बता दें कि शुक्रवार को कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि कपल ने एक दूसरे से ब्रेकअप कर लिया है। डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक आईएएनएस के एक करीबी सूत्र ने दोनों के ब्रेकअप की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि दोनों ने आपसी समझ से एक दूसरे से अलग होने का फैसला किया है। वहीं एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया, "मलाइका और अर्जुन का रिश्ता बेहद खास था और वे हमेशा एक-दूसरे के दिलों में रहेंगे। उन्होंने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला किया है और इस मामले में चुप रहना पसंद करेंगे। वे नहीं चाहेंगे कि कोई उनके रिश्ते के बारे में बात करे।
हालांकि, खुद किसी भी एक्टर ने इस ब्रेकअप की खबर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। गौरतलब है कि मलाइका और अर्जुन ने साल 2018 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। मलाइका के 45वें जन्मदिन पर इस कपल ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ अपने रिश्ते का खुलासा किया था। इतना ही नहीं, दोनों ने अपनी लव लाइफ के बारे में भी खुलकर बात की है।