×

Ludo Movie Review: अपने रिस्क पर देखें अनुराग बसु की मल्टीस्टारर फिल्म लूडो

 

फिल्म – लूडो

कलाकार – पंकज त्रिपाठी, राजकुमार राव, अभिषेक बच्चन, फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा, आदित्य रॉय कपूर, रोहित सुरेश सर्राफ, पर्ल माने,आशा नेगी, शालिनी वत्स

निर्देशक – अनुराग बासु

ओटीटी चैनल- नेटफ्किस

रेटिंग- 3 स्टार

आज बॉलीवुड की मशहूर फिल्म लूडो जो पिछले काफी समय से चर्चा में बनी हुई थी रिलीज हो गई है। इस फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्किस पर देख सकते है। फिल्म का ट्रेलर जब रिलीज हुआ तो काफी पसंद किया गया है। इसमे हर एक कलाकार की का किरदार भी लोगों को प्रभावित कर रहा था। अब ऐसे में अगर आप फिल्म लूडो को देखने को मन बना रहे है। तो इससे पहले इसका रिव्यू जरूर जान लेे।

कहानी
अगर हम फिल्म की कहानी की बात करें तो इसमे चार अलग अलग कहानी चल चलती है। जिसको चार मुख्य किरदारों ने में निभाया है। अभिषेक बच्चन जो फिल्म में बिट्टू के किरदार में नजर आ है। उनकी लाइफ काफी अच्छी चल रही होती है लेकिन अचानक उनको जेल हो जाती है। बिट्टू जब जेल से आते है तो पता चलता है कि उनकी पत्नी उनके ही दोस्त के साथ शादी कर लेती है। इसके बाद बिट्टू अपनी बेटी से मिलने के लिए तड़प रहे होते है। दूसरी कहानी आलोक गुप्ता यानी रजकुमार राव की होती है। आलोक गुप्ता पिंकी के प्यार में दीवाना है लेकिन पिंकी की शादी​ किसी और से हो जाती है। पिंकी के पति का अफेयर दूसरी लड़की से होता है ऐसे में आलोक को पिंकी फिर वापस मिल जाती है। तीसरी कहानी आकाशा यानी आदित्या रॉय कपूर और अहाना यानी सान्या मल्होत्रा की होती है। जिसमे इन दोनों का एक सेक्स टेप पोर्न साइट पर लीक हो जाता है। जबकि अहाना की शादी कुछ ही दिनों में होने वाली है। इसके बाद चौथी कहानी राहुल सत्येंद्र यानी पंकज त्रिपाठी की होती है। जो एक बड़ा डॉन होता है। इन सभी तीन कहानी का कारण और निवारण पंकज के पास ही होता है। राहुल सत्येंद्र से सभी कहानी और किरदारों को किस तरह से प्रभावित करती है यही इस फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाने का काम करती है।

फिल्म कमजोर कड़ी
फिल्म की पहला हाफ तो हर किसी को दिलचस्प लगेगा लेकिन जैसे जैसे फिल्म की कहानी बढ़ती जाती है वैसे वैसे ये बोर करती और सभी किरदार आपस में उलझे हुए नजर आते है। इसके अलावा इस तरह की कहानियों को आप इससे पहले फिल्मों में देख चुके है। फिल्म में कुछ भी नया नहीं हैं। फिल्म का क्लाइमेक्स कमजोर ही रहता है।

क्यों देखें फिल्म
फिल्म लूडो की सबसे मजबूत कड़ी है ​इसके दो कलाकार। फिल्म में अगर पंकत्र त्रिपाठी और राजकुमार राव जैसे अभिनेता है जिसकी वजह से इन दोनों का किरदार काफी अच्छा है। राजकुमार राव का स्टाइल आपको कही कही कॉमिक लगता है वहीं पंकज त्रिपाठी ने सत्तू भईया के किरदार में जान डाल दी है। लेकिन इन दोनों दिग्गजों का किरदार और भी मजेदार हो सकता था। फातिमा सना, सान्या मल्होत्रा औसत रही हैं

फिल्म की सिनेमेटोग्राफी तारीफे काबिल है। हर किरदार से जुड़ा उसका परिवेश अच्छा बन गया है। फिल्म का गाना भी ठीक ठाक है जो आपको फिल्म के प्रति प्रभावित कर सकता है। कुल मिलाकर एक बार​ फिल्म देखी जा सकती है।

Cardi B: रैपर कार्डी बी जूते को प्रमोट करते ही हुई सोशल मीडिया पर ट्रोल, फूटा लोगों का गुस्सा

OTT: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के दायरे में ओटीटी प्लेटफॉर्म, ​नहीं दिखा सकते हिंसा और नग्नता

Karan Wahi: दीवाली पर पटाखे न जलाने की नसीहत देना करण वाही को पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर भड़के लोग