×

Anil Kapoor: 10 साल से इस समस्या से जूझ रहे थे अनिल कपूर, पहली बार किया खुलासा

 

अनिल कपूर बॉलीवुड के उन अभिनेताओं की लिस्ट में आते है जिनकी उम्र ज्यादा होने के बाद भी वो यंग नजर आते है। अनिल कपूर ऐसे अभिनेता है जो आज के नए अभिनेताओं को भी फिटनेस के मामले में मात देते हुए नजर आते है। आज अनिल कपूर की उम्र 63 साल हो चुकी है लेकिन उनको देखने के बाद आप उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकते है। वो फिटनेस के मामले में यंग अभिनेताओं को बराबर टक्कर देते है। लेकिन एक बात ऐसी है जो अनिल कपूर के बारे में लोग नहीं जानते थे। हाल ही में खुद अनिल कपूर ने अपने इस राज से पर्दा उठाया है। अनिल कपूर ने बताया कि वो पिछले करीब दास साल से एक बड़ी और गंभीर समस्या से जूझ रहे है। इस बात की जानकारी खुद अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए दी है जिसमे उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें भी शेयर की है। अगर हम अनिल कपूर की तस्वीर की बात करें तो इसमे वो स्किपिंग करते हुए दिखाई दे रहे है। वहीं दूसरी तस्वीर में अनिल कपूर का इलाज डॉक्टर करते हुए नजर आ रहे है। वहीं दूसरी तस्वीर में अनिल कपूर के कंधे पर हाथ रखते हुए फोटो क्लिक करवा रहे है। जिसको आप यहां इस तस्वीर में देख सकते है।

अनिल कपूर ने बताया कि उनको पिछले दस सालों से अकिलिस टेंडन की समस्या से जूझ रहे थे। दुनियाभर के डॉक्टर्स ने उनको इससे निजात पाने के लिए एक मात्र सर्जरी ही उपाय बताया। अनिल कपूर ने आगे लिखा कि, डॉक्टर मुलर ने बिना सर्जरी के लंगड़ाने से चलने दौड़ने और फिर स्किपिंग करने की स्थिति में ला दिया है। हालांकि अभिनेता को अब चलने और दौड़ने में कोई परेशानी नही होती है। अगर हम बात करें अनिल कपूर के काम की तो वो आने वाले दिनों में कई फिल्मों में नजर आने वाले है। जिसमे उनकी जैकी श्रॉफ के साथ एक फिल्म में नजर आएंगे। जिसका निर्देशन सुभाष घई करने वाले है। ​फिल्म का टाइटल राम चंद किशन चंद है। जिसकी तैयारी में मेकर्स जुटे है और कलाकार भी।

Anil Kapoor: 10 साल से इस समस्या से जूझ रहे थे अनिल कपूर, पहली बार किया खुलासा

Saath Nibhaana Saathiya 2 promo: डांडिया रास के लिए तैयार गोपी बहू और गहना, साथ निभाना साथिया 2 का नया प्रोमो रिलीज

TV TRP: इस बार टीआरपी लिस्ट में आया बड़ा बदलाव, इस शो ने मारी बाजी बिग बॉस 14 और नागिन नदारद