×

Allu Arjun: पुष्पा के बाद पिता की अगली में नजर आ सकते हैं अल्लू अर्जुन

 

इसमें कोई दो राय नहीं है कि अल्लू अर्जुन साउथ फिल्म इंडस्ट्री के एक मशहूर और स्टाइलिश अभिनेता हैं। जिन्होंने अपने अब तक के करियर के दौरान कई धमाकेदार और सुपर हिट फिल्मों में काम किया है। जिसको उनके फैंस भी काफी ज्यादा पसंद करते हैं। अभिनेता अल्लू अर्जुन की फैन फॉलोइंग साउथ फिल्म इंडस्ट्री में ही नहीं बल्कि हिंदी भाषी क्षेत्रों में भी काफी ज्यादा है। अब अभिनेता अल्लू अर्जुन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिसको जानने के बाद उनके चाहने वालों की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहेगा।

खबरों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि, अभिनेता अल्लू अर्जुन अपने पिता और निर्माता अल्लू अरविंद के साथ अगली फिल्म में काम करने वाले हैं। अभिनेता अल्लू अर्जुन अपने पिता और निर्माता अरविंद अल्लू के साथ अगले प्रोजेक्ट में काम करने की खबरें सामने आ रहे हैं।

हालांकि उनका अगला प्रोजेक्ट किया है इसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभिनेता अल्लू अर्जुन के अगले प्रोजेक्ट को जो खबरें सामने आ रही है उसमे कितनी सच्चाई है इसके बारे में वहीं बेहतर जानते होंगे। अगर हम बात करें अल्लू अर्जुन की तो उनको पिछले ​दिनों कोरेाना वायरस से पॉजिटिव पाया गया था। जिसकी वजह से उन्होंने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया था। अभिनेता अल्लू अर्जुन के काम की बात करें तो वो आने वाले दिनों में फिल्म पुष्पा में नजर आने वाले हैं। जिसकी कहानी काफी दिलचस्प है। फिल्म में मुख्य किरदार के रूप में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना भी नजर आएंगी। अभिनेत्री अपनी फिल्म के लिए काफी ज्यादा उत्साहित है। फिल्म हो सकता है इसी साल में रिलीज कर दी जाए। फिल्म पुष्पा का पोस्टर और टीजर मेकर्स ने काफी समय पहले ही रिलीज कर दिया था।

Dilip Kumar की तबीयत को लेकर आई ये बड़ी खबर, खुद पत्नी सायरा बानो ने दी जानकारी

Farhan Akhtar: कोरोना काल में कालाबाजारी करने वालों पर बरसे फरहान अख्तर, सोशल मीडिया पर लगाई लताड़

Varun Dhawan: कोरोना काल में लोगों की मदद के लिए आगे आए वरूण धवन