×

Rahul Roy: आशिकी फेम राहुल रॉय को अचानक शूटिंग से पर आया ब्रेन स्ट्रोक, अस्पताल में भर्ती हुए अभिनेता

 

90 के दशक की मशहूर बॉलीवुड फिल्म आशिकी में नजर आने वाले अभिनेता राहुल रॉय को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। राहुल रॉय बीते दिन ब्रेन स्ट्रोक का शिकार हो गए है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वो अपनी आने वाली फिल्म कारगिल की शूटिंग कर रहे थे। फिलम की शूटिंग के दौरान ही उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उनको मुंबई के ही एक अस्पातल में आनन फानन में भर्ती किया गया था। राहुल रॉय इस वक्त मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती है जहां पर उनका इलाज शुरू हो गया है। उनको यहां पर भर्ती हुए दो दिन हो गए हैं। इस वक्त की आई ताजा खबरों के अनुसार राहुल रॉय आईसीयू में भर्ती है उनका प्रोग्रेसिव ब्रेन स्ट्रोक आया है। लेकिन उनकी तबीयत फिलहाल ठीक है। खबरों के अनुसार राहुल रॉय ट्रीटमेंट पर ठीक से रिस्पॉन्ड कर रहे है। उनको ठीक होने में अभी कुछ समय लग सकता है ऐसा खबरों में कहा जा रहा है। अभिनेता राहुल रॉय को अचानक ब्रेन स्ट्रोक आने की वजह से कई लोग हैरान हो गए हैं। राहुल रॉय की तबीयत के बारे में जानने के बाद उनके चाहने वाले हैरान है और जल्द ही ठीक होने की दुआ कर रहे है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राहुल रॉय लंबे समय बाद बॉलीवुड की किसी फिल्म में काम कर रहे है। उनकी फिल्म कारगिल की शूटिंग कुछ समय पहले ही शुरू हुई थी। अगर हम बात करें राहुल रॉय के काम की तो उन्होंने साल 1990 में रिलीज फिल्म आशिकी से इंडस्ट्री में अपने अभिनय करियर की शुरूआत की थी। उनकी ये फिल्म सुपरहिट हुई थी।

Apne 2: फिल्म अपने 2 का हुआ ऐलान, एक साथ नजर आएगी देओल परिवार की तीन जनरेशन

December 2020 OTT Release: दिसंबर में रिलीज होगी ये शानदार फिल्में और वेब सीरीज

Kangana Ranaut: कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर की ऋतिक रोशन और आदित्य पंचोली की टांग खिचाई