×

क्या फिल्म ब्रह्मास्त्र के दूसरे पार्ट में नजर आएंगे Hrithik Roshan, अभिनेता ने किया बड़ा खुलासा

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी फिल्म विक्रम वेधा को लेकर सुर्खियों में हैं। आपको बता दें कि उनकी यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। जिसमें ऋतिक रोशन के अलावा सैफ अली खान भी लीड रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म विक्रम वेधा का दोनों कलाकार मिलकर जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। फिल्म विक्रम वेधा के प्रमोशन के दौरान अभिनेता ऋतिक रोशन ने एक बड़ा खुलासा किया है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, पिछले काफी समय से अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म ब्रह्मास्त्र के दूसरे पार्ट को लेकर चर्चा चल रही है। कभी रणवीर सिंह का नाम सामने आता है, तो कभी ऋतिक रोशन का नाम सामने आता है। ऐसा कहा जा रहा है कि, फिल्म में अभिनेता ऋतिक रोशन देव का किरदार निभा सकते हैं।

<a href=https://youtube.com/embed/V5jVntRVl-0?autoplay=1><img src=https://img.youtube.com/vi/V5jVntRVl-0/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px none; overflow: hidden;" width="640" height="360" frameborder="0">

हालांकि अब खुद ऋतिक रोशन ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ी है। ऋतिक रोशन ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि, वो अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र के सीक्वल में नजर सकते हैं। ऋतिक रोशन ने कहा कि, वह यान मुखर्जी की फिल्में ब्रह्मास्त्र के सीक्वल में नजर सकते हैं। अब ये बात उन्होंने मजाक में कही या असल में यह तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा।

हालांकि पहले अटकलें थी कि, ऋतिक रोशन नितेश तिवारी की फिल्म रामायण में भी नजर सकते है। इस बारे में उन्होंने कहा कि, बहुत जल्द अगले प्रोजेक्ट की घोषणा कर दी जाएगी। अभिनेता के इस खुलासे के बाद लोग अलग अलग तरह के कयास लगा रहे हैं। अगर हम बात करें फिल्म विक्रम वेधा की तो यह 30 सितंबर को सिनेमाघरों में हिंदी के अलावा अन्य भारतीय भाषाओं में रिलीज की जाएगी। फिल्म में रितिक रोशन और सैफ अली खान के अलावा राधिका आप्टे भी लीड रोल में नजर आने वाली है। इसका निर्देशन पुष्कर गायत्री ने किया है।