×

Bigg Boss में Sajid Khan की एंट्री पर इस अभिनेत्री ने किया स्पोर्ट, कहा इंसानियत के नाते उसे जीने दो यार

 
मनोरंजन न्यूज डेस्क। सलमान खान का विवादित रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 16 इन दिनों लगातार सुर्खियों में है। आपको बता दें कि, 1 अक्टूबर से इस शो की शुरुआत की गई थी। इसके बाद से लगातार ये शो सुर्खियों में है। बिग बॉस सीजन 16 में आए प्रतियोगिता के बीच जमकर घमासान भी देखने को मिल रहा है। अब इसी बीच बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर राखी सावंत ने डायरेक्टर और फिल्ममेकर साजिद खान की बिग बॉस में एंट्री को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। आपको बता दें कि साजिद खान की एंट्री को लेकर कई लोग आपत्ति जता रहे है।

मी टू अभियान के तहत साजिद खान का नाम सामने आ चुका है और उन पर कई महिलाओं ने यौन शोषण का आरोप भी लगाया है। ऐसे में जब साजिद खान ने बिग बॉस 16 में एंट्री की तो एक बार फिर से वह लोगों के निशाने पर आ गए। कई लोग साजिद खान की एंट्री पर विरोध कर रहे हैं। तो वहीं कई सेलेब्स उनके सपोर्ट में है। शर्लिन चोपड़ा और मंदना करीमी समेत कई अभिनेत्रियां उन्हें शो से बाहर निकालने की मांग कर रहे हैं।

जिन्होंने साजिद खान पर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए थे। अब इसी बीच राखी सावंत का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह साजिद का सपोर्ट करती दिखाई दे रही हैं। बता दें कि हाल ही में राखी सावंत  को बॉयफ्रेंड आदिल के साथ देखा गया था। इस दौरान जब मीडिया पर्सन राखी सावंत से साजिद खान के बारे में पूछा तो राखी सावंत ने कहा यह सब जानबूझकर पब्लिसिटी स्टंट करना चाहते हैं।

साजिद खान मेरा कोई नहीं लगता लेकिन इंसानियत के नाते उसे जीने दो यार, वरना वह बंदा आत्महत्या कर लेगा। राखी ने कहा कि, साजिद खान 4 साल सजा भुगत चुका है। किसी ने भी उसके साथ काम नहीं किया। अब वह अपनी जिंदगी को आजमाने के लिए बिग बॉस गया है और बिग बॉस ऐसे कंट्रोवर्शियल लोगों को ही लेते हैं। राखी सावंत की प्रतिक्रिया आप इस वीडियो में देख सकते है जिसमें उन्होंने अपनी बात कही है।