×

सामने आया कारण, इस वजह से टूट गई थी Karisma Kapoor और Abhishek Bachchan की सगाई

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार अभिषेक बच्चन इन दिनों अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर काफी खुश हैं। उन्होंने ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ साल 2007 में शादी रचाई थी, लेकिन यह बहुत कम लोग जानते हैं कि ऐश्वर्या से शादी रचाने से पहले अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर की सगाई हो चुकी थी। लेकिन महज दो महीने बाद ही दोनों का रिश्ता टूट गया था जिससे उनके चाहने वाले हैरान और निराश हो गए थे। इस सगाई के टूटने की अलग अलग वजहों पर लोग कयास लगा रहे थे।

हालांकि अब दोनों कलाकारों के साथ काम कर चुके डायरेक्टर सुनील दर्शन ने उनके अलग होने के पीछे की असली वजह का खुलासा किया है। डायरेक्टर सुनील दर्शन ने एक खास बातचीत के दौरान करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन के अलग होने को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, वे वाकई मेड फॉर ईच अदर टाइप के नहीं थे, उनके बीच लगातार झगड़ा होता था। शायद कुछ लोग ऐसे ही होते हैं मुझे अचंभा होता था कि क्या वाकई यह एक दूसरे के लिए बने हैं।

<a href=https://youtube.com/embed/edKY8JA7-4o?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/edKY8JA7-4o/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px none; overflow: hidden;" width="640" height="360" frameborder="0">

हेरा फेरी 3 के बाद इन दो सुपरहिट फ्रेंचाइजी से भी बाहर हुए Akshay Kumar, आ रही ऐसी खबरें

उन्होंने बताया कि अभिषेक बच्चन बहुत अच्छे साथी हैं, लोलो यानी करिश्मा भी अच्छी इंसान है, लेकिन शायद नियति को कुछ और ही मंजूर था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर एक दूसरे से अलग होने के बाद अभिषेक ने जहां ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ शादी रचाई तो वही करिश्मा कपूर ने बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की। संजय कपूर से शादी के बाद करिश्मा के दो बच्चे हैं एक बेटी और एक बेटा है, लेकिन साल 2016 में ही करिश्मा ने अपने पति संजय से तलाक ले लिया था।

Shehzada teaser: Kartik Aaryan के जन्मदिन के मौके पर शहजादा के मेकर्स ने फैंस को दिया सरप्राइज, रिलीज हुआ फिल्म का टीजर

Saroj Khan के साथ बेहद खास था Madhuri Dixit का रिश्त, कोरियोग्राफर के निधन से टूट गईं थी अभिनेत्री