Kangana Ranaut ने Aamir Khan की फिल्म लाल सिंह चड्ढा के फ्लॉप होने का बताया कारण, अभिनेता पर साधा निशाना

मनोरंजन न्यूज डेस्क। इसमे कोई दो राय नहीं है कि कंगना रनौत बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बेबाक अभिनेत्री है। जो खुलकर अपनी राय पेश करती है। अब एक बार फिर से कंगना रनौत ने बॉलीवुड के सुपरस्टार अभिनेता आमिर खान पर निशाना साधा है। हाल ही में एक खास बातचीत के दौरान कंगना रनौत ने आमिर खान पर निशाना साधा है। कंगना रनौत ने बातचीत के दौरान आमिर और उनकी फीस को लेकर निशाना साधा है। कंगना रनौत ने कहा कि, फिल्मों के फ्लॉप होने के बावजूद वो 200 करोड़ रुपए फीस वसूल रहे हैं।

इंडस्ट्री में अभी भी इस तरह का अनफेयर ट्रीटमेंट क्यों किया जा रहा है। कंगना रनौत ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि आमिर खान की हाल ही में रिलीज फिल्म लाल सिंह चड्ढा बॉक्स ऑफिस पर सुपर फ्लॉप हुई। कंगना रनौत ने कहा कि उनकी ये फिल्म बायकॉट कल्चर और बेकार कंटेंट की वजह से फ्लॉप नहीं हुई बल्कि इसके पीछे दूसरी वजह है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px none; overflow: hidden;" width="640" height="360" frameborder="0">

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px none; overflow: hidden;" width="640" height="360" frameborder="0">

इसके साथ ही अभिनेत्री ने कहा कि क्यों दर्शकों को इन एक्टर्स की फिल्मों को देखना चाहिए, उन पर सुपरस्टार का टैग लगा है। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कंगना रनौत ने कहा कि अब दर्शक जागरूक हो गए है औ यही कारण है कि अपना पैसा बर्बाद करने से पहले वो सोचते है कि क्यों इन स्टार्स की फिल्मों को देखना चाहिए।

कंगना रनौत ने ये तक कह दिया ये सुपरस्टार 200 करोड़ रूपए लेते है 2 करोड़ के काम के लिए। आपकी जानाकरी के लिए बता दें ​कि सिर्फ आमिर खान ही नहीं इससे पहले बॉलीवुड के कई सेलेब्स को लेकर कंगना रनौत इस तरह के बयान दे चुकी है। करण जौहर पर तो कंगना अक्सर निशाना साधती रहती है।