×

ठग सुकेश चंद्र शेखर केस में Jacqueline Fernandez की डिजाइनर ने किया हैरान करने वाला खुलासा

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेत्री ये जैकलीन फर्नांडिस पिछले काफी समय से सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मामले को लेकर सुर्खियों में है। सुकेश चंद्र शेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपए की रंगदारी के मामले में जैकलीन फर्नांडिस से बीते दिन दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने करीब 8 घंटे तक पूछताछ की थी। इस दौरान जैकलीन फर्नांडिस से कई तरह के सवाल पूछे गए थे, जिसमे उन्होंने अपने जवाब दिए थे।

अब इसी बीच जैकलीन फर्नांडिस की डिज़ाइनर लीपाक्षी से भी ईओडब्लू की टीम ने पूछताछ की है। जिस दौरान लीपाक्षी ने कई बातें बताई है। इसी बीच लीपाक्षी ने कबूला कि, सुकेश चंद्रशेखर ने उन्हें 3 करोड़ दिए थे। ताजा खबरों के अनुसार, लीपाक्षी ने जैकलिन और मुकेश के रिश्ते को लेकर भी कई बड़े खुलासे किए हैं। लीपाक्षी ने बताया कि, वो पिछले 1 साल से सुकेश चंद्रशेखर से संपर्क में थी।

उन्होंने बताया कि, सबके सामने लीपाक्षी से जैकलिन फर्नांडिस द्वारा पसंद किए जाने वाले ब्रांड और कपड़ों को लेकर भी बातचीत की है। लीपाक्षी ने बताया कि, जैकलिन के सभी पसंदीदा कपड़े खरीदने के लिए सूकेश ने उन्हें 3 करोड़ दिए थे।

इसके अलावा डिजाइनर ने बताया कि, सुकेश चंद्रशेखर की गिरफ्तारी हुई। इसके बाद अभिनेत्री ने महाठग के साथ अपने सारे रिश्ते तोड़ दिए थे। आपको बता दें कि, जैकलीन फर्नांडिस और उनकी डिज़ाइनर से पहले नोरा फतेही से भी पूछताछ की जा चुकी है। इस मामले में आगे आने वाले दिनों में और भी कई जानकारियां सामने आ सकती हैं।