Alia Bhatt और Ranbir Kapoor ने फिल्म Brahmastra की रिलीज से पहले फैंस को दिया सरप्राइज
मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की चर्चित फिल्म ब्रह्मास्त्र आज देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर पिछले काफी समय से दोनों कलाकार देश के अलग अलग राज्यों में प्रमोशन कर रहे थे। अब ब्रह्मास्त्र रिलीज हो गई है और फिल्म को लोगों की तरफ से मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म की रिलीज से पहले 8 सितंबर 2022 को रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने मुंबई में अपने फैंस के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग भी रखी थी।
ब्रह्मास्त्र फिल्म के प्रमोशन में रणबीर कपूर और आलिया ने कोई कसर नहीं छोड़ी और फैंस को एक के बाद एक कई सरप्राइस भी लगातार दे रहे हैं। रणबीर कपूर और आलिया अपने फैंस को सरप्राइस देने के लिए थिएटर पहुंचे थे। फैंस के लिए रखी गई इस स्पेशल स्क्रीनिंग का वीडियो भी सेलिब्रिटी फोटोग्राफर वायरल भयानी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जिसमें आलिया और रणबीर एक दूसरे के साथ पोज देते दिखाई दे रहे हैं।
इसी के साथ दोनों ने अपने चाहने वालों को खुशी खुशी ग्रीट भी किया। आलिया और रणबीर के अलावा इस स्क्रीनिंग पर नीतू सिंह, महेश भट्ट और आलिया की बहन शाहीन भट्ट भी नजर आई। इसके अलावा शनाया कपूर, रोहित धवन और धर्मा प्रोडक्शन के सीईओ अपूर्व मेहता भी अपने परिवार के साथ स्क्रीनिंग पर पहुंचे थे।
अगर हम बात करें ब्रह्मास्त्र की तो इसमें आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के अलावा अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन लीड रोल में नजर आए हैं। फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया इसका निर्माण धर्मा प्रोडक्शन तले किया गया है।