×

हेरा फेरी 3 के बाद इन दो सुपरहिट फ्रेंचाइजी से भी बाहर हुए Akshay Kumar, आ रही ऐसी खबरें

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में है। आपको बता दें कि, इस साल अक्षय कुमार की कई फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुई, लेकिन सभी फिल्में फ्लॉप रही। यही कारण है कि अभिनेता अक्षय कुमार के करियर पर कई तरह के सवाल भी उठने लगे हैं। फ्लॉप फिल्मों के अलावा हेरा फेरी 3 का भी हिस्सा अक्षय कुमार नहीं है, जिसको लेकर चर्चा शुरू हो गई। अब इसी बीच अक्षय कुमार को लेकर एक और हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है।

रिपोर्ट के अनुसार हेरा फेरी 3 के बाद मेकर्स ने अक्षय कुमार को फिल्म आवारा पागल दीवाना 2 और वेलकम 3 से भी आउट कर दिया है। बता दें कि पिछले हफ्ते ही हेरा फेरी को लेकर काफी कुछ देखने और सुनने को मिला था। अभिनेता परेश रावल ने इस बात की पुष्टि की थी कि, फिल्म में अक्षय कुमार नहीं बल्कि कार्तिक आर्यन है। जिसकी वजह से खिलाड़ी कुमार के फैंस काफी नाराज हो गए थे। जबकि अभिनेता अक्षय कुमार ने एक इवेंट में कहा था कि, उन्हें फिल्म का स्क्रीनप्ले पसंद नहीं आया इसलिए उन्होंने हेरा फेरी 3 छोड़ दी।

इतना सब होने के बाद सूत्रों के हवाले से आई खबरों में कहा जा रहा था कि, अक्षय कुमार की बातों से फिरोज नाडियाडवाला काफी आहत हुए थे और उन्होंने अक्षय को अपकमिंग 2 फ्रेंचाइजी से भी अलग कर दिया। हालांकि इन खबरों में कितनी सच्चाई है और कितने नहीं, इसके बारे में साफ तौर पर नहीं कहा जा सकता है। लेकिन आपको बता दें कि, अक्षय कुमार आने वाले दिनों में कई प्रोजेक्ट में नजर आने वाले हैं। जिसमे उनकी फिल्म सेल्फी, बड़े मियां छोटे मियां और कैप्सूल गिल जैसी फिल्में शामिल है।

<a href=https://youtube.com/embed/VgGgYOzNWno?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/VgGgYOzNWno/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px none; overflow: hidden;" width="640" height="360" frameborder="0">