×

60-70 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस Suraiya के घर जब फैन पहुंच गया था बारात लेकर, जानिए ये मजेदार किस्सा 

 

गॉसिप न्यूज़ डेस्क -  हिंदी सिनेमा में बीते समय में कई ऐसी अभिनेत्रियां रहीं हैं, जो न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपनी खूबसूरती के लिए भी चर्चित रहीं। 60-70 के दशक में मधुबाला और मुमताज जैसी कई अभिनेत्रियों ने इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई। इन्हीं में से एक नाम सुरैया का भी है, जिन्होंने 16 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की और कुछ ही समय में पर्दे के जरिए सबके दिलों पर राज करने लगीं। फिल्मों के साथ-साथ उनका देव आनंद से प्यार जगजाहिर था। उन्होंने जिंदगी भर एक्टर से शादी नहीं की। आज एक्ट्रेस की जयंती है और इस मौके पर हम आपको उनके उस दीवाने आशिक के बारे में बता रहे हैं, जब वो बिना इजाजत बारात लेकर उनके घर पहुंच गया था।


उन दिनों सुरैया के सैकड़ों चाहने वाले थे और वो देव आनंद से बेहद प्यार करती थीं। इसलिए उन्होंने जिंदगी भर शादी नहीं की। ऐसे में उनसे जुड़ा एक किस्सा काफी चर्चा में रहा है, जब एक फैन बारात लेकर उनके घर पहुंच गया था। लेखिका इस्मत चुगताई के मुताबिक कहा जाता है कि एक दोपहर सुरैया के घर के बाहर बारात आकर रुकी। सुरैया के परिवार ने जब घर का दरवाजा खोला तो नजारा देख सभी दंग रह गए। सामने एक सजा-धजा दूल्हा सेहरा पहने बारातियों के साथ खड़ा था। उनके पास गहनों और कपड़ों से सजी थालियां भी थीं।


जब बारात सुरैया के घर पहुंची
जब सुरैया के परिवार ने उनसे पूछा कि आप कौन हैं? इसका जवाब था, 'मैं दूल्हा हूं'। तब अभिनेत्री के परिवार के सदस्य ने चौंकाने वाला रिएक्शन देते हुए कहा, आप क्या बात कर रहे हैं, दुल्हन कौन है? इस पर उस शख्स ने अहंकार से कहा कि सुरैया जुबिन दुल्हन हैं और बारात जालंधर से आई है। इतना कहने के बाद वह शख्स बारातियों के साथ अभिनेत्री के घर में घुसने की कोशिश करने लगा। यह सब देखकर सुरैया काफी डर गई और खुद को कमरे में बंद कर लिया। वहीं, अभिनेत्री की मां काफी हैरान रह गई। बताया जाता है कि प्रशंसक का परिवार दो लाख के गहने और कई महंगे कपड़े लेकर आया था।


घर पर पुलिस बल तैनात करना पड़ा

मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। सुरैया की मां ने उस शख्स को समझाने की कोशिश की और कहा कि उन्हें इस रिश्ते में बिल्कुल भी दिलचस्पी नहीं है और उसे वहां से चले जाने को कहा। इसके बावजूद वो लोग अड़े रहे और धमकी तक देने लगे। इसके बाद पुलिस बल बुलाना पड़ा। तब जाकर मामला शांत हुआ। इसके साथ ही एक वाकया ये भी था कि एक फैन कई दिनों से सुरैया को धमकी दे रहा था कि अगर एक्ट्रेस उससे शादी के लिए राजी नहीं हुई तो वो छत से कूदकर आत्महत्या कर लेगा। जब एक्ट्रेस ने इस बात पर ध्यान नहीं दिया तो शख्स ने वाकई जहर खा लिया। इसके बाद इस मामले को संभालने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी।