×

5 years of Tamasha: तमाशा फिल्म के लिए दीपिका पादुकोण नहीं बल्कि ये अभिनेत्री थी मेकर्स की पहली पसंद

 

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के मशहूर कलाकार है और इसके अलावा इन दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में काम कर चुके है। रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण को एक साथ आखिरी बार फिल्म तमाशा में देखा गया था। उनकी ये फिल्म बॉक्स आफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। अब उनकी इस फिल्म तमाशा को रिलीज हुए पांच साल हो गए है। आज हम आपको इस मौके पर फिल्म से जुड़ी कुछ ऐसी बात बताने जा रहे है जिसके बारे में इससे पहले शायद ही कोई जानता होगा। फिल्म का जब निर्माण किया जा रहा था तो निर्देशक इम्तियाज अली ने फिल्म का टाइटल विंडो सीट रख था। लेकिन बाद में किसी कारण फिल्म का टाइटल विंडो सीट से तमाशा कर दिया गया। इसके अलावा फिल्म में पहले अनुष्का शर्मा काम करने वाली थी। फिल्म में दीपिका पादुकोण डायरेक्टर की पसंद नहीं थी अनुष्का शर्मा को मेकर्स ने फिल्म में कास्ट करने के बारे में सोचा था लेकिन बाद में किसी कारण वश अनुष्का शर्मा इस फिल्म को नहीं कर पाई थी। जिसके बाद दीपिका पादुकोण को फिल्म में लिया गया। फिल्म बॉक्स आफिस पर भले ही हिट ना हुई हो लेकिन जब इसका ट्रेलर रिलीज किया गया था तो ये काफी पसंद की गई थी। फिल्म के ट्रेलर ने रिलीज के दिनों के अंदर ही 7 मिलियन व्यूज हासिल कर लिए थे। फिल्म के ना चलने के कारण रणबीर ने अपनी फीस के 10 करोड़ और दीपिका ने 5 करोड़ रुपए प्रोड्यूसर को लौटा दिए थे। इस फिल्म ने बॉक्स आफिस पर अच्छी कमाई नहीं की थी। जबकि मेकर्स को इससे काफी उम्मीदें थी। फिल्म 27 नवंबर, 2015 को भारत में रिलीज की गई थी। फिल्म में दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर के आलवा पीयूष मिश्रा, विवेक मुश्रन, सुष्मा सेठ, इश्वक सिंह जैसे कलाकार नजर आए थे।

Harivansh Rai Bachchan: अपने पिता हरिवंश राय बच्चन के जन्मदिन पर उनको याद करते हुए अमिताभ ने शेयर किया पोस्ट

Arjun Rampal: अर्जुन रामपाल की पहली प्रायॉरिटी थी, बेटियां स्वीकार करें गर्लफ्रेंड गैब्रिएला के साथ रिश्ता

Bappi Lahiri Birthday: सोने की दुकान कहे जाने वाले बप्पी लहिरी आज है इतने करोड़ के मालिक, 5 हैं लग्जरी कारें